Saturday, July 27, 2024
HomeदेशIndia became the most populous country in the world: अब चीन नहीं...

India became the most populous country in the world: अब चीन नहीं भारत है सबसे ज्यादा आबादी वाला देश, चौंका रहे नए आंकड़े

चीन को पीछे छोड़ते हुए भारत (india) दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया। यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड (UNFPA) की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में अब चीन (China) के मुकाबले करीब 30 लाख ज्यादा लोग हैं। UN द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत की जनसंख्या (population) 142 करोड़ 86 लाख है। जबकि चीन की जनसंख्या 142 करोड़ 57 लाख ही है। इस साल की शुरुआत में ही जानकारों ने अनुमान लगाया था कि 2023 में भारत सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन जाएगा। तो अब UNFPA के नए आंकड़ों ने इस पर मुहर लगा दी है। UN की रिपोर्ट के मुताबिक एक साल में भारत की जनसंख्या 1.56 फीसदी बढ़ी है।

भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बनने पर चीन की ओर से प्रतिक्रिया आई। चीन ने दावा किया कि बीजिंग ने देश के विकास की दिशा में काम कर रहे लगभग 900 मिलियन लोगों के साथ बेहतर प्रशिक्षित कार्यबल तैयार किया है। एक चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि, ”मैं आपको बताना चाहता हूं कि जनसंख्या लाभांश मात्रा पर नहीं, बल्कि गुणवत्ता पर भी निर्भर करता है।” संयुक्त राष्ट्र 1950 से दुनिया में आबादी से जुड़े आंकड़े जारी कर रहा है। तब से ये पहला मौका है जब भारत ने जनसंख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़ा है। पिछले एक रिपोर्ट में सामने आया था कि पिछले 6 दशकों में पहली बार चीन की जनसंख्या में गिरावट दर्ज की गई है। चीन में बच्चे पैदा करने की दर भी कम हुई है।

चाइना की तस्वीर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular