Saturday, July 27, 2024
HomeदेशIndia, China Troops Clash Near LAC: भारतीय सेना ने 'रेड आर्मी' को...

India, China Troops Clash Near LAC: भारतीय सेना ने ‘रेड आर्मी’ को पीटा। जानिए कैसे चीनी फौज दुम दबाकर भागी ।

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प की खबर आई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये झड़प LAC के पास हुई जहां दोनों देशों के सैनिक पेट्रोलिंग कर रहे थे। हालांकि, इस झड़प में किसी के भी हताहत होने की ख़बर नहीं है। लेकिन, बताया जा रहा है कि चीन और भारतीय सैनिकों के बीच हुए संघर्ष में दोनों देशों के 30 सैनिक घायल हो गए।

72 घंटे में दो बार हुई भिड़ंत !

भारत और चीन के सैनिकों के बीच ये झड़प 9 और 11 दिसंबर को हुई जिसकी जानकारी अब सामने आई है। बताया जा रहा है कि 9 दिसंबर को हुई झड़प में दोनों देशों के सैनिक घायल हुए, जबकि 11 दिसंबर को हुई झड़प में चीन के ज़्यादा सैनिक ज़ख्मी हुए। खबर है कि भारतीय सेना और PLA सैनिकों के बीच झड़प के बाद दोनों देशों के बीच फ्लैग मीटिंग भी हुई। हालांकि, झड़प के बाद दोनों तरफ के सैनिक पीछे हट गए। इसके बाद क्षेत्र में एरिया कमांडर ने शांति बहाल करने के लिए अपने समकक्ष के साथ एक फ्लैग मीटिंग की।

भारत-चीन में कब और कहां सीमा विवाद ?

18 जून 2017 डोकलाम

15 जून 2020 गलवान

9, 11 दिसंबर 2022 तवांग

तवांग, अरुणाचल प्रदेश के तवांग चू घाटी में स्थित है। हिमालय में 3,048 मीटर (10,000 फीट) की ऊँचाई पर बसा ये शहर LAC के क़रीब है। रणनीतिक रूप से देखें तो तवांग बेहद महत्वपूर्ण इलाका है। लिहाज़ा, यहां भारतीय सैनिक नियमित रूप से पेट्रोलिंग करते रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular