Saturday, July 27, 2024
HomeदेशIndian Armed Forces: लद्दाख में बड़ा सड़क हादसा, सेना का वाहन खाई...

Indian Armed Forces: लद्दाख में बड़ा सड़क हादसा, सेना का वाहन खाई में गिरा, दो JCO समेत 9 जवान हुए शहीद

लद्दाख (Ladakh) में भारतीय सेना (Indian Armed Forces) का एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। भारतीय सेना के 9 जवानों की जान चली गई और एक घायल हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, घटना क्यारी शहर (Kyari town) से करीब 7 किलोमीटर दूर हुई। मृतकों में दो जूनियर कमीशंड अधिकारी (JCO) भी शामिल हैं। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक,  एक ALS वाहन लेह से न्योमा की ओर काफिले के हिस्से के रूप में जा रहा था। तभी वो घाटी में फिसल गया। हादसा (शनिवार) शाम करीब 6 बजे हुआ। 
प्रतीकात्मक तस्वीर
भारतीय सेना (Indian Armed Forces) के अधिकारियों ने कहा कि, "वाहन में 10 जवान सवार थे, जिनमें से नौ की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया है।" रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने लद्दाख में लेह (Leh) के पास हुई इस दुर्घटना (Accident) में भारतीय सेना के जवानों की मौत पर दुख व्यक्त किया। पिछले साल दिसंबर में ऐसी ही एक हादसा हुआ था। सिक्किम (Sikkim) के जेमा में आर्मी का एक ट्रक खाई में गिर गया था। इस दुर्घटना में 16 जवानों की मौत हो गई थी, जबकि सेना की रेस्क्यू टीम ने 4 घायल जवानों को एयरलिफ्ट (Airlift) करके अस्पताल में भर्ती कराया था।
प्रतीकात्मक तस्वीर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular