Saturday, July 27, 2024
HomeदेशMathura - Rats ate 581kg of marijuana: चूहों को लगी नशे की...

Mathura – Rats ate 581kg of marijuana: चूहों को लगी नशे की लत, खा गए 581 किलो गांजा, जानिए क्या है पूरा मामला

  • मथुरा पुलिस की हैरान करने वाली रिपोर्ट
  • पुलिस बोली, 581 किलो गांजा खा गाए चूहे
  • कोर्ट ने चूहों पर अंकुश लगाने की दी हिदायत

उत्तर प्रदेश का मथुरा, श्री कृष्ण की नगरी, जहां से एक हैरान करने वाली रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट भी किसी और ने नहीं बल्कि मथुरा की पुलिस ने दी है। मथुरा पुलिस ने अदालत में सौंपी इस रिपोर्ट में कहा है कि, नशेड़ी चूहों ने 581 किलो गांजा खा लिया। ये अजीबो-गरीब मामला सामने आते ही सब चौंक गए। कोर्ट तो हैरान रह गया कि चूहे गांजा कैसे खा सकते हैं। मथुरा पुलिस ने बताया कि उसने गोदाम में 581 किलो गांजा रखा था, जिसे चूहे खा चुके हैं। गौर करने वाली बात ये है कि इसकी कीमत 60 लाख रुपए थी।

अदालत का निर्देश, नशेड़ी चूहों पर अंकुश लगाना ज़रूरी

मथुरा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में NDPS एक्ट के तहत गांजा जब्त किया था। ये थाना शेरगढ़ और हाईवे में पकड़ा गया था। लेकिन, चूहे गांजे पर टूट पड़े और सारा गांजा खा गए। जिसके बाद पुलिस ने इसकी रिपोर्ट एडीजे सप्तम के कोर्ट में पेश की। कोर्ट ने पुलिस की इस बात पर हैरानी जताई और चूहों द्वारा गांजा खा जाने के सबूत 26 नवंबर तक पेश करने को कहा। अदालत ने चूहों की समस्या से निपटने के भी आदेश दिए और SSP को चूहों पर लगाम लगाने को कहा।

नशेड़ी चूहों के आगे पुलिस की बेबसी, चूहों ने नाक में किया दम

वर्ष 2018 में जब्त किए गए गांजे की खेप को मथुरा पुलिस ने मालखाने में रखा था। पुलिस ने सबूत के तौर पर गांजे को पेश भी किया था। लेकिन, अब पुलिस ने बताया कि गांजा तो चूहे खा गए हैं। पुलिस ने कहा कि गोदाम में चूहे काफी ज्यादा हैं और उनसे गांजे को नहीं बचाया जा सका। यही नहीं मथुरा पुलिस ने ज़ब्त गांजा कोर्ट में पेश करने की बात पर अपनी बेबसी भी ज़ाहिर की। पुलिस ने ये भी बताया कि जो थोड़ा बहुत गांजा बचा भी था, उसे भी चूहों ने नहीं छोड़ा। इस मामले में अब अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी। तो सबकी नज़रें इस बात पर टिकी हैं कि मथुरा पुलिस इस बार अदालत में क्या दलील देती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular