Saturday, July 27, 2024
HomeदेशShashi Tharoor lauds Modi: योग दिवस पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का...

Shashi Tharoor lauds Modi: योग दिवस पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बड़ा बयान, कांग्रेस छोड़ने की लगाई जाने लगीं अटकलें

क्या शशि थरूर भी ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे नेताओं की तरह कांग्रेस आलाकमान की बेरुखी से नाराज़ हैं? क्या कांग्रेस नेता (Congress Leader) शशि थरूर (Shashi Tharoor) बाग़ी हो गए हैं? क्या 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले शशि थरूर (Shashi Tharoor) बीजेपी का दामन थाम लेंगे? ऐसे तमाम सवाल तब उठने लगे जब योग दिवस (Yoga Day) के मौके पर कांग्रेस ने एक ट्वीट (Tweet) किया। 
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के मौके पर सियासी आसन करते हुए कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) की शीर्षासन करते हुए फोटो ट्वीट की। कांग्रेस ने इसे कैप्शन दिया, 'पंडित नेहरू को धन्यवाद जिन्होंने योग को लोकप्रिय बनाया और इसे राष्ट्रीय नीति का हिस्सा बनाया।' 
कांग्रेस को क्या पता था कि उन्हीं का नेता इस ट्वीट का माखौल बना देगा। कांग्रेस की उस वक्त किरकिरी हो गई जब कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने उसके इसी ट्वीट को रिट्वीट कर योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने  (International recognition of yoga) का क्रेडिट (credit) प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) को दे दिया। थरूर ने ट्वीट कर लिखा कि, ''जरूर। हमें उनका भी धन्यवाद करना चाहिए जिन्होंने योग को पुनर्जीवित कर लोकप्रिय बनाया, इसमें हमारी सरकार (Government), प्रधानमंत्री (Prime Minister), विदेश मंत्रालय (foreign Ministry) शामिल हैं।'' 
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि, 'जैसा कि मैं दशकों से ये कहता आ रहा हूं कि योग दुनिया भर में हमारी सॉफ्ट पावर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ये देखकर अच्छा लगता है कि इसे स्वीकारोक्ति मिल रही है।' शशि थरूर तिरुवनन्तपुरम से कांग्रेस सांसद हैं। केरल में उनकी अच्छी खासी लोकप्रियता है। वो 28 मई 2009 से 18 अप्रैल 2010 तक भारत के विदेश राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular