Saturday, July 27, 2024
HomeदेशSukhwinder Singh takes oath as Himachal CM: सुखविंदर की 'शपथ', कांग्रेस का...

Sukhwinder Singh takes oath as Himachal CM: सुखविंदर की ‘शपथ’, कांग्रेस का ‘अग्निपथ’? प्रतिभा सिंह बन ना जाएं मुसीबत ?

कांग्रेस आलाकमान के मुहर लगाने और पार्टी विधायकों का समर्थन हासिल करने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। जबकि, शिमला के रिज मैदान में प्रदेश कांग्रेस के सीनियर नेता मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने दोनों नेताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

@RahulGandhi

शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे,राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा गांधी समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, ”श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और श्री मुकेश अग्निहोत्री को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समस्त प्रदेशवासियों को इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं। कांग्रेस सरकार अपने सभी वादे पूरे करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

@RahulGandhi

वहीं इस मौके पर मौजूद रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि,”हम सभी बहुत खुश हैं। हमने जो भी वादा किया है उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। देवभूमि की जनता ने कांग्रेस को ऐतिहासिक जनादेश दिया है। मुझे विश्वास है कि सुखविंदर जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश विकास का नया अध्याय लिखेगा।” हालांकि, हिमाचल प्रदेश के नए मंत्रिमंडल का विस्तार आगे किया जाएगा।

यह भी पढ़े – Himachal Pradesh New CM: सुखविंदर सिंह सुक्खू बनेंगे हिमाचल के नए मुख्यमंत्री। बस ड्राइवर का बेटा बनेगा CM – Indian Viewer

प्रतिभा सिंह को प्रियंका और राहुल ने गले लगाया। इस तस्वीर के मायने क्या हैं ?

सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथग्रहण समारोह में एक तस्वीर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को ना सिर्फ राहुल गांधी, बल्कि प्रियंका गांधी ने भी गले लगाया। प्रियंका गांधी तो प्रतिभा के कान में कुछ बोलती हुई भी नज़र आईं।

@priyankagandhi

कुछ घंटे पहले तक यही प्रतिभा सिंह और उनके समर्थक इस बात पर अड़े हुए थे कि सीएम पद का असली हकदार कोई है तो वो वीरभद्र सिंह का परिवार ही है। ऐसे में राजनीति के जानकार इस बात के कयास लगा रहे हैं कि प्रतिभा सिंह के बेटे को मंत्रिमंडल में कोई अहम ज़िम्मेदारी मिल सकती है। जबकि, बतौर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की शक्तियां भी बढ़ाई जा सकती हैं।

@RahulGandhi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular