उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से महिलाओं के आक्रोश की बड़ी खबर सामने आई है (Etawah liquor shop protest)। यहां समसपुर गांव में शराब के ठेके के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा इस कदर फूटा (Samspur village women protest) कि उन्होंने इकट्ठा होकर ठेके पर धावा बोल दिया और उसे तहस-नहस कर दिया। इस दौरान ठेके में रखी लाखों रुपये की शराब भी नष्ट कर दी गई।
बताया जा रहा है कि गांव की महिलाएं लंबे समय से शराब के ठेके का विरोध कर रही थीं। उनका आरोप है कि ठेका खुलने के बाद गांव के पुरुषों में शराब की लत तेजी से बढ़ी है, जिससे घरों में रोजाना लड़ाई-झगड़े, मारपीट और आर्थिक परेशानियां बढ़ गई हैं। महिलाओं का कहना है कि कई परिवार शराब की वजह से टूटने की कगार पर पहुंच गए हैं। पुरुष दिनभर मजदूरी या काम से कमाई गई रकम शराब में उड़ा देते हैं, जिससे घर चलाना मुश्किल हो गया है। इसी नाराजगी के चलते महिलाओं ने सामूहिक रूप से विरोध प्रदर्शन का फैसला लिया।
महिलाएं बोलीं-शराब का नामोनिशान नहीं रहने देंगे
गुस्साई महिलाएं बड़ी संख्या में शराब के ठेके पर पहुंचीं और जमकर हंगामा किया (Village Women Action)। देखते ही देखते ठेके को नुकसान पहुंचाया गया और वहां रखी शराब की बोतलें तोड़ दी गईं (women destroy liquor shop Etawah)। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
“आबादी के बीच नहीं होना चाहिए शराब ठेका”
गांव के लोगों का कहना है कि शराब का ठेका आबादी के बीच नहीं होना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ठेके को गांव से हटाकर किसी बाहरी क्षेत्र में शिफ्ट किया जाए ताकि गांव का माहौल खराब न हो (liquor shop shifted from village demand) । यह घटना अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा (UP village liquor shop controversy)।


