बिहार के सीवान जिले में मंगलवार देर रात सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। भाजपा नेता और पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह (Former MLC Manoj Kumar Singh) के सगे बहनोई चंदन कुमार सिंह और उनके भांजे हर्ष सिंह पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं (BJP Leader Relative Shot) । इस हमले में हर्ष सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई (Harsh Singh Death), जबकि चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हैं (Chandan Kumar Singh Injured) और उन्हें पटना रेफर किया गया है।
गाड़ी में टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, चंदन सिंह और उनके बेटे हर्ष सिंह तिलक समारोह में शामिल होने के लिए पचरुखी के आलापुर गांव जाने की तैयारी कर रहे थे। उनकी थार गाड़ी ढाला ओवरब्रिज के पास खड़ी थी, तभी पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई और मामला अचानक हिंसक हो गया। बताया जा रहा है कि कार से उतरे हाफ पैंट पहने युवक ने पिता-पुत्र पर गोलियां बरसा दीं (Siwan Shooting Case)।

हर्ष सिंह की इलाज के दौरान मौत
घटना के बाद दोनों घायलों को तुरंत सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हर्ष सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं चंदन सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिवान के पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। दूसरी ओर भाजपा नेताओं और समर्थकों की भारी भीड़ भी अस्पताल पहुंच गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया (Siwan Murder Case)।

आरोपी का हाफ एनकाउंटर
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई (Siwan Police Action) करते हुए एक आरोपी विक्की यादव को हुसैनगंज के हथौड़ा गांव में मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसके दोनों पैरों में गोली लगी है (Vicky Yadav Encounter)। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे बाहर रेफर किया गया है (Half Encounter Bihar) ।
तीन आरोपियों की पहचान
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई है। बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।


