गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी में भीषण आग, इंदिरापुरम के गौड़ ग्रीन एवेन्यू के 6 फ्लैट चपेट में, मची अफरा-तफरी

0
43

गाजियाबाद (Ghaziabad fire) के इंदिरापुरम स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी (Gaur Green Avenue fire) में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया (Indirapuram flat fire)। जानकारी के मुताबिक, सोसायटी की नौवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लगी, जिसने देखते ही देखते आसपास के कई फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। अब तक 6 फ्लैट आग की चपेट में आने की सूचना है (Ghaziabad society fire)।

सोशल मीडिया पोस्ट

आग लगते ही पूरी सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए अपने घरों से बाहर निकल आए। आग से उठता घना धुआं इतना ऊंचा था कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi Meerut Expressway smoke) से भी साफ नजर आ रहा था। राहगीरों ने इस भयावह दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

आग के कारणों की जांच में जुटा विभाग

अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आग लगने के समय फ्लैट के अंदर कोई मौजूद था या नहीं। आग लगने की वजह भी फिलहाल सामने नहीं आई है। प्रशासन और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here