बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, बीजेपी के इशारे पर हो रही धांधली

0
33
फाइल फोटो

Kolkata: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Election 2026) के दूसरे चरण में बुधवार (29 अप्रैल) को 142 सीटों पर मतदान जारी है। इसी बीच मुख्यमंत्री और भवानीपुर सीट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) उम्मीदवार ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए धांधली और पक्षपात के आरोप लगाए हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि बाहरी राज्यों से आए पर्यवेक्षक और सुरक्षाबल निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहे हैं तथा माहौल को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के पोस्टर हटाए जा रहे हैं और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं।

“चुनाव में धांधली की कोशिश हो रही”

मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में ममता बनर्जी ने कहा, “वोट जनता डालेगी, पुलिस या सुरक्षाबल नहीं। लोकतंत्र के इस पर्व को बर्बाद किया जा रहा है।” उन्होंने दावा किया कि बीजेपी जबरन चुनाव में धांधली कराने की कोशिश कर रही है (Election Rigging)।

मतदान केंद्रों का दौरा कर जताया विरोध

सुबह आठ बजे से पहले ही ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों पर पहुंचीं (Mamata Allegation)। उन्होंने चेतला और चक्रबेड़िया इलाके के बूथों का दौरा किया और वहां कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया।
ममता ने कहा कि वार्ड नंबर 70 के पार्षद को बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा है और कई कार्यकर्ताओं को जबरन उठाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूरी रात वह और अभिषेक बनर्जी हालात पर नजर बनाए हुए थे।

चुनाव आयोग से की हस्तक्षेप की मांग

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बाहरी लोग इलाके में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग (Election Commission) से तुरंत हस्तक्षेप कर निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की मांग की।

बीजेपी ने आरोपों को बताया निराधार

वहीं बीजेपी ने ममता बनर्जी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जनता के गुस्से को देखकर तृणमूल कांग्रेस भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। राज्य में मतदान के बीच इन आरोप-प्रत्यारोपों से राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है। अब सबकी नजर चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया और मतदान नतीजों पर टिकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here