Monday, May 25, 2026
Homeराज्यशादी से इंकार की ऐसी सजा कि...,मंगेतर ने खून में भर दिया...

शादी से इंकार की ऐसी सजा कि…,मंगेतर ने खून में भर दिया जीवन भर का खौफ

Fiance injected woman with HIV-infected syringe: हैदराबाद में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी से मना करना एक महिला को जीवन भर की सजा दे गया। आरोप है कि महिला के मंगेतर ने उसके शरीर में HIV पॉजिटिव ब्लड इंजेक्ट कर दिया।

घटना हैदराबाद के पोचारम की है। मनोहर नाम का ये शख्स HIV-पॉजिटिव है और अपने माता-पिता के साथ रहता है। युवती के लिए मनोहर का रिश्ता गया, तो उसने शादी के लिए पहले हां कर दी थी, मगर जब उसे मनोहर और उसके परिवार के HIV स्टेटस के बारे में पता चला तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया।

रिपोर्ट के अनुसार 11 मार्च को जब महिला ने शादी से मना कर दिया, तो आरोप है कि मनोहर उसके घर गया और उसने ज़बरदस्ती महिला को HIV/AIDS से संक्रमित खून इंजेक्ट कर दिया। पीड़िता के पिता चिरंजीवी ने पोचारम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी मनोहर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस फिलहाल इस मामले की जाँच कर रही है और आगे की पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular