Monday, May 25, 2026
Homeराज्यबीजेपी नेता अजेन्द्र अजय पर हो सकता है एक्शन, सोशल मीडिया पर...

बीजेपी नेता अजेन्द्र अजय पर हो सकता है एक्शन, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मचाया था तहलका, पार्टी की विचारधारा पर उठाए थे सवाल

Disciplinary action may be taken against BJP leader Ajendra Ajay: बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के नेता अजेंद्र अजय पर बड़ी गाज गिर सकती है। उनके बयान को लेकर पार्टी ने शख्त तेवर दिखाए हैं। पार्टी ने साफ किया है कि ऐसी विचारधारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रखी जाएगी तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दरअसल अजेन्द्र अजय इन दिनों अपनी पार्टी से कुछ खफा-खफा नजर आ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने बीजेपी संगठन के स्वरूप और विचारधारा को लेकर सवाल उठाए। लिखा कि भाजपा का संगठन अपना स्वरूप दिनों दिन बदलते जा रहा है जो विचारधारा पार्टी की पहले थी वह भी परिवर्तित होती नजर आ रही है ऐसे में मन होता है की राजनीति से संन्यास ही लिया जाए

कहने को अजेन्द्र अजय ने अपने संन्यास की बात की, मगर इशारों-इशारों में निशाने पर पूरी पार्टी आ गई। उनका मानना है कि भाजपा में पुराने कार्यकर्ताओं कि अब कोई जगह नहीं रही और उन्हें दरकिनार किया जा रहा है। अजेन्द्र अजय के इस बयान पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने दो टूक कह दिया कि जिस भी व्यक्ति की ऐसी विचारधारा होगी, वो बीजेपी का कार्यकर्ता हो ही नहीं सकता। ऐसे में अब ये कयास लगने लगे हैं कि बीजेपी संगठन अजेंद्र अजय पर अनुशासनात्मक कार्यवाही कर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular