Tuesday, May 26, 2026
Homeविदेश"गोली मार दो उस आदमी को जिसने प्लान बनाया था", बांग्लादेश के...

“गोली मार दो उस आदमी को जिसने प्लान बनाया था”, बांग्लादेश के हाथों मिली हार के बाद भड़के पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर, टीम मैनेजमेंट को लिया आड़े हाथ

Former Pakistan cricketer Basit Ali gets angry after losing to Bangladesh: पाकिस्तान क्रिकेट टीम बांग्लादेश गई है। वो वहां बांग्लादेश से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। पाकिस्तान को उम्मीद थी कि बांग्लादेश को लगातार तीन मैच हराकर भारत से मिले हार के जख्मों पर मरहम लगाई जा सकेगी। लेकिन, मीरपुर में खेले गए पहले ही मैच में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की टीम 114 रनों पर ही ढेर हो गई। बांग्लादेश ने इस बेहद मामूली से लक्ष्य को 15 ओवरों में ही हासिल कर लिया। इस खराब प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम मैनेजमेंट को आड़े हाथों लिया। उन्होंने टीम के लिए रणनीति तैयार करने वालों के बारे में कहा कि, जिन्हें यहां की परिस्थितियों के बारे में कुछ पता ही नहीं वो क्या प्लानिंग करेंगे।

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली (फाइल फोटो)

बासिल अली ने किसे गोली मारने की बात कही?

बासित अली ने टीम मैनेजमेंट को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, “सबसे पहले उस शख्स को गोली मारो जिसने टीम को पावरप्ले के 10 ओवरों में 60 रन बनाने के लिए कहा था। वो कभी मैदान पर जाकर क्रिकेट नहीं खेला, वो सिर्फ खिलाड़ियों को पर्ची पकड़ा देता है। क्या उसने नहीं देखा कि यहां की परिस्थितियां कैसी हैं? क्या उसे नहीं पता कि भारत जैसी मजबूत टीम भी मीरपुर में हार चुकी है?” वहीं पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर और बैटर कामरान अकमल ने भी अपनी टीम को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने मौजूदा पाकिस्तानी टीम की तुलना क्लब टीम से कर दी। उन्होंने कहा कि, “मैं कसम खाता हूं कि क्लब क्रिकेट वाले भी इस तरह नहीं खेलते जिस तरह पाकिस्तान की टीम खेली है। क्लब के खिलाड़ी भी इतना बुरा नहीं खेलते।”

पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने किसके आगे टेके घुटने?

बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान, माज़ सदाकत, मोहम्मज रिजवान और फहीम अशरफ को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी डबल डिजिट में स्कोर नहीं कर पाया। गौर करने वाली बात ये रही कि, इस मैच में चार पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। शायद पाकिस्तान को लग रहा था वह बांग्लादेश को आसानी से हरा देगी। लेकिन, बांग्लादेशी बॉलर्स नाहिद राणा और मेहंदी हसन मिराज की धारदार गेंदबाजी के सामने एक भी पाकिस्तानी बैटर टिक नहीं सका। नाहिद राणा ने 5 विकेट झटके और मिराज ने 3 विकेट लिए। बांग्लादेश ने 2 विकेट खोकर 15.1 ओवर में 115 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह तीन मैचों की वनडे सीरीज में बांग्लादेश 1-0 से आगे हो गया। अब पाकिस्तान पर अगला मैच जीतने का दबाव होगा वरना बांग्लादेश को 2-0 की अजेय बढ़त ले लेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular