Monday, May 25, 2026
HomeखेलIndia Pakistan T20 World Cup Match: भारत ने पाकिस्तान को पीटा, ईशान...

India Pakistan T20 World Cup Match: भारत ने पाकिस्तान को पीटा, ईशान किशन का तूफान और फिरकी से हारे हरी जर्सी वाले

कोलंबो: एक बार फिर टीम इंडिया ने पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में धूल चटा दी। टीम इंडिया ने 61 रनों से ये मुकाबला जीत लिया। टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाजों ने पाकिस्तान को 114 रन पर ही ढेर कर दिया। दरअसल पाकिस्तान ने जिस वक्त टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लगभग उसी वक्त तय हो गया था कि, वो ये मुकाबला गंवा बैठेगा। पहले ही इस बात की भविष्यवाणी की जा चुकी थी कि, कोलंबो की पिच स्लो खेलेगी। लेकिन, पाकिस्तानी कप्तान ने इसके बावजूद पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो उनकी टीम के लिए आत्मघाती फैसला साबित हुआ है।

फाइल फोटो

भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बेहद स्लो पिच पर 175 रन टांग दिए। ईशान किशन ने धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 40 गेंदों में 77 रन बनाए। उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के जमाए। करीब 193 की स्ट्राइक रेट से 27 साल के ईशान ने कोलंबो की स्लो पिच पर पाकिस्तानी गेंदबाजों को ऐसा धोया कि वो मुंह ताकते रह गए। ईशान किशन और तिलक वर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 87 रनों की साझेदारी निभाई। इसी साझेदारी की बदौलत टीम इंडिया 175 रनों के स्कोर तक पहुंच पाई। भारत की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी सूझबूझ वाली पारी खेली। उन्होंने 32 रन बनाए। उनके अलावा शुभम दुबे और रिंकू सिंह ने भी क्रमश: 27 और 11 रन बनाए।

फाइल फोटो

176 रनों का पीछा करने उतरे पाकिस्तान के बैटर्स नर्वस नजर आए। पाकिस्तान का पहला विकेट बिना किसी स्कोर के गिर गया। साहिबजादा फरहान शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद पाकिस्तान की टीम ने तू चल मैं आया वाली राह पकड़ ली। पाकिस्तान का स्कोर जब 6 करन था तो सैम अयूब भी पवेलियल के रास्ते चल दिए। सलमान आगा भी 4 रन बनाकर डग आउट की ओर रवाना हो गए। जबकि आउट ऑफ फॉर्म चल रहे बाबर आजम भी सिर्फ 5 रन बना पाए। पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान ने थोड़ी चुनौती देने की कोशिश की, लेकिन वो अकेले भारत की जीत का रास्ता नहीं रोक पाए। एक के बाद एक पाकिस्तानी बल्लेबाजों के विकेट की झड़ी लगी रही, देखते ही देखते 97 रन पर पाकिस्तान का 8वां विकेट भी गिर गया और इसी के साथ 114 रनों पर पूरी पाकिस्तानी ढीम ढेर हो गई। इस शानदार जीत के साथ ही भारत सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular