Monday, May 25, 2026
HomeखेलIndia-Pakistan T-20 World Cup Match: एक बिहारी पड़ा पाकिस्तान पर भारी, ईशान...

India-Pakistan T-20 World Cup Match: एक बिहारी पड़ा पाकिस्तान पर भारी, ईशान की ताबड़तोड़ बैटिंग से सहमी आगा एंड कंपनी

बिहार के लाल ईशान किशन ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया। टीम इंडिया के लिए बतौर ओपनर उतरे ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के जमाए। करीब 193 की स्ट्राइक रेट से 27 साल के ईशान ने कोलंबो की स्लो पिच पर पाकिस्तानी गेंदबाजों को ऐसा धोया कि वो मुंह ताकते रह गए। ईशान किशन और तिलक वर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 87 रनों की साझेदारी निभाई। इसी साझेदारी की बदौलत टीम इंडिया 175 रनों के स्कोर तक पहुंच पाई। हालांकि, ईशान किशन पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेल रहे थे। लेकिन, उनकी बैटिंग देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि वो किसी दबाव में है।

फाइल फोटो

हालांकि, इस महामुकाबले में अभिषेक शर्मा अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। वो शून्य पर आउट हो गए थे। लेकिन, ईशान ने भारतीय पारी को लड़खड़ाने नहीं दिया। उन्होंने पारी को संभाला और नंबर तीन पर बैटिंग करने आए तिलक वर्मा के साथ मिलकर पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

फाइल फोटो

ईशान किशन पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए। टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ फिफ्टी मारने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो सबसे पहले ये कारनामा रॉबिन उथप्पा ने 2007 के वर्ल्ड कप में किया था। उसके बाद उसी वर्ल्ड कप में गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक जमाया था। एशिया कप 2025 में दुबई में शुभमन गिल भी पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगा चुके हैं। लेकिन, अब ईशान किशन ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। यही नहीं ईशान किशन भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए टी-20 इंटरनेशनल मैच में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। 2012 में युवराज सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ 29 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular