Tuesday, May 26, 2026
HomeबॉलीवुडRanveer Singh: धमकी के बाद 'धुरंधर' स्टाइल में रणवीर सिंह, ऐसा पोज...

Ranveer Singh: धमकी के बाद ‘धुरंधर’ स्टाइल में रणवीर सिंह, ऐसा पोज देखकर क्या मैसेज दे रहे?

फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग और फिर एक्टर रणवीर सिंह को मिली धमकी ने ये सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या बॉलीवुड अंडरवर्ल्ड साए में है? इस धमकी के बाद बॉलीवुड के अंदरखाने जो भी चल रहा हो, मगर एक्टर इसकी शिकन चेहरे पर नहीं आने दे रहे। बिश्नोई गैंग से मिली धमकी के बाद भी रणवीर सिंह का धुरंधर वाला स्वैग कम नहीं हुआ है। रणवीर सिंह ने इन्फ्लुएंसर ओरी के साथ सूट-बूट में खूब पोज दिए हैं।

Instagram@orry

रणवीर सिंह को ओरी के साथ स्पॉट किया गया। दोनों एक शादी में साथ नजर आए। ये तस्वीरें ओरी ने अपने इंस्टाग्राम से पोस्ट की। तस्वीरों में रणवीर सिंह धुरंधर वाली स्टाइल में नजर आए। शादी में ओरी ने रणवीर सिंह के अलावा वरुण धवन जैसे कई सितारों के साथ भी पोज दिए।

फाइल फोटो

रणवीर सिंह को 10 फरवरी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी भरा मैसेज मिला था। इस वाइस मैसेज में कहा गया था कि अगर मांगें नहीं मानी तो पूरे स्टाफ को मार दिया जाएगा। इस धमकी के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच एक्शन में आए और वाइस नोट के जरिए रणवीर सिंह से 1 करोड़ रुपए की मांग करने वाले का पता लगाया। क्राइम ब्रांच के मुताबिक आवाज गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हैरी बॉक्सर की है। हालांकि अभी अधिकारी किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले मामले से जुड़े और सबूतों पर भी काम कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular