Wednesday, September 16, 2026
HomeबॉलीवुडRajpal Yadav: जेल से बाहर आए राजपाल यादव? सलमान खान की तारीफ...

Rajpal Yadav: जेल से बाहर आए राजपाल यादव? सलमान खान की तारीफ वाले वीडियो का क्या है सच ?

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर राजपाल यादव सलमान खान की तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं। वीडियो में राजपाल यादव से ये पूछा जा रहा है कि आपको बेल मिली है, इस पर क्या कहना चाहेंगे? इस सवाल के जवाब में राजपाल यादव कह रहे हैं कि सलमान भाई बड़े भाई की तरह हैं, उनके साथ घर में बैठकर बहुत खुशी महसूस हुई, सलमान खान जैसे लोग इंडस्ट्री में बहुत कम हैं, वो हमेशा लोगों की मदद करते हैं।

सौ. सोशल मीडिया पोस्ट

इस वीडियो के वायरल होने के बाद ये कयास लगाए जाने लगे क्या सलमान खान ने राजपाल यादव का पूरा कर्ज चुका दिया है? क्या राजपाल यादव जेल से बाहर आ गए हैं? अब आपको सच्चाई से वाकिफ कराते हैं। दरअसल राजपाल यादव अब भी जेल में ही हैं। उनके मामले की सुनवाई 16 फरवरी को होनी है। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो पुराना है, जो कि आज की परिस्थितियों से मेल खाता दिखा तो वायरल हो गया।

चेक बाउंस के मामले में राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था, तब से वो जेल में ही हैं। मामला 5 करोड़ के कर्ज से जुड़ा हुआ है। साल 2012 में अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए राजपाल यादव ने 5 करोड़ का कर्ज लिया था, फिल्म नहीं चली, जिसके चलते राजपाल यादव ये कर्ज नहीं चुका पाए और ये कर्ज अब बढ़कर 9 करोड़ हो गया है।

फिल्म जगत से जुड़े कई लोग राजपाल यादव की मदद के लिए आए आए हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि अबतक करीब 1 करोड़ 75 लाख ही जमा हो पाए हैं। राजपाल यादव के मैनेजर के मुताबिक सलमान खान, अजय देवगन जैसे एक्टर ने संपर्क किया है और वो कानून प्रक्रिया के तहत मदद देने की योजना बना रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular