Monday, May 25, 2026
Homeराज्यसवालों में 'बार' एसोसिशन का सेलिब्रेशन, डांसरों के साथ झूमे वकील, देखिए...

सवालों में ‘बार’ एसोसिशन का सेलिब्रेशन, डांसरों के साथ झूमे वकील, देखिए वीडियो

कानपुर में वकीलों ने होली का जश्न मनाया तो सवाल मान-मर्यादा, नीति-नीयत के खड़े हो गए। कइयों ने इसे न्यायपालिका की मर्यादा से जोड़कर देखा, तो किसी ने कहा कि बार एसोसिएशन के वकीलों ने ‘बार’ नाम के मुताबिक ही तस्वीर पेश की है। तो कइयों ने कहा कि बुरा न मानों होली है…दरअसल बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में डांसर बुलाई गई थी, जिन्होंने खूब ठुमके लगाए और वकीलों का मनोरंजन किया।

वकीलों का होली सेलिब्रेशन का वीडियो

ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। एक तरफ डांसर नाच रही हैं, तो दूसरी तरफ वकील बाबू थिरक रहे हैं। जब एक के बाद दूसरा गाना बज रहा है तो मस्ती के रंग दोगुने नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोगों ने कहा कि बार एसोसिएशन का मंच रंगमंच कम और बार बालाओं का अड्डा ज्यादा नजर आ रहा था। तो कइयों ने कहा कि वकील की कुछ गरिमा होती है, उन पर ऐसी फूहड़ता शोभा नहीं देगी। इस वीडियो ने ये बहस छेड़ दी है कि मस्ती का मोड तो ठीक है, मगर उसका पैरामीटर भी तो कुछ तय होना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular