Wednesday, September 16, 2026
Homeराज्य"बेटी ने धर्म बदला, हमारी जिंदगी बदल गई", कानपुर में परिवार ने...

“बेटी ने धर्म बदला, हमारी जिंदगी बदल गई”, कानपुर में परिवार ने सुनाई प्रताड़ना की दहला देने वाली दास्तान

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक परिवार ने बेटी के प्रेम विवाह और धर्म परिवर्तन के बाद प्रताड़ना के ऐसे-ऐसे जख्म दिखाए कि देखने वालों का दिल दहल गया (Kanpur Religious Conversion Case)। परिवार का आरोप है कि ये एक दिन की बात नहीं, बल्कि वो सालों से ये जाहन्नुम वाली जिंदगी जी रहे हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी बेटी के प्रेम विवाह करने और हिंदू धर्म अपनाने के बाद से पड़ोसी लगातार उन पर दबाव बना रहे हैं, धमकी दे रहे हैं और हमले कर रहे हैं (Kanpur Muslim Family Harassment)। गुरुवार को परिवार ने डीसीपी साउथ कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

2018 में प्रेम विवाह के बाद शुरू हुआ विवाद

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के मछरिया निवासी रशीद अहमद के अनुसार उनकी बड़ी बेटी हिना ने साल 2018 में आवास विकास क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से प्रेम विवाह किया था। परिवार का कहना है कि विवाह के बाद हिना ने स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपना लिया। इसी के बाद से कुछ पड़ोसी लगातार उस पर दोबारा मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगे। परिवार का आरोप है कि जब उन्होंने इस दबाव का विरोध किया तो उन्हें लगातार धमकियां मिलने लगीं (Religious Conversion Dispute)। समय-समय पर उनके घर पर विवाद, मारपीट और उत्पीड़न की घटनाएं होती रहीं, लेकिन शिकायतों के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिला (Kanpur Assault Case)।

2021 में घर पर हमला, बेटी की मौत

रशीद अहमद का आरोप है कि 5 सितंबर 2021 को पड़ोसियों ने उनके घर पर हमला कर पथराव किया। इस घटना में उनकी दूसरी बेटी गुलफ्शां गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब 15 दिनों तक इलाज चला, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। परिवार का कहना है कि उन्होंने उस समय भी पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई होती तो आगे की घटनाओं को रोका जा सकता था।

2022 में फिर हमला, बेटे का हाथ टूटा

पीड़ित परिवार के अनुसार 16 अक्टूबर 2022 को एक बार फिर उन पर हमला किया गया। इस दौरान उनके बेटे का हाथ टूट गया। आरोप है कि घटना के बाद भी स्थानीय पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद उन्हें कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। परिवार का कहना है कि कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ही पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की। उनका आरोप है कि लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद आरोपियों के हौसले कम नहीं हुए (Love Marriage Controversy)।

4 अगस्त को फिर मारपीट का आरोप

परिवार ने आरोप लगाया कि 4 अगस्त को एक बार फिर पड़ोसियों और उनके साथियों ने उनके बेटे कासान के साथ मारपीट की। जब परिवार के अन्य सदस्य बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने नौबस्ता थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन इस बार भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसी वजह से उन्हें वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगानी पड़ी।

अब डीसीपी से लगाई न्याय की गुहार

गुरुवार को रशीद अहमद अपने परिवार के साथ डीसीपी साउथ (DCP South Kanpur) दीपेंद्र नाथ चौधरी के कार्यालय पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत सौंपी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि परिवार की शिकायत मिल गई है। मामले की जांच के आदेश संबंधित अधिकारियों को दे दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। अब मामला पुलिस जांच के दायरे में है। परिवार का आरोप है कि पिछले कई सालों से उन्हें न्याय नहीं मिला और लगातार उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। वहीं पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular