Tuesday, May 26, 2026
Homeराज्यकानपुर में काल बना सेप्टिक टैंक, सफाई के दौरान जहरीली गैस से...

कानपुर में काल बना सेप्टिक टैंक, सफाई के दौरान जहरीली गैस से पिता-पुत्र की मौत, दामाद बेहोश

Kanpur Tragedy: कानपुर के कल्याणपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से पिता और बेटे की दम घुटने से मौत हो गई (Kanpur septic tank tragedy), जबकि उनके साथ मौजूद दामाद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जहरीली गैस के कारण हुए बेहोश

जानकारी के अनुसार कर्नलगंज निवासी जावेद और उनका बेटा आकिब कल्याणपुर स्थित गोवा गार्डन नामक रिहायशी अपार्टमेंट (Goa Garden apartment incident)में सेप्टिक टैंक की सफाई का काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सफाई का काम देर रात करीब 12 बजे शुरू हुआ था। पहले चरण की सफाई के बाद जब दोनों दूसरे दौर में टैंक के गहरे हिस्से में उतरे, तो वहां जमा जहरीली गैस के कारण अचानक बेहोश हो गए (Toxic gas death Kanpur)। उनके साथ मौजूद दामाद इरफान को भी चक्कर आने लगे, लेकिन उसने किसी तरह खुद को संभालते हुए बाहर निकलकर हेल्पलाइन पर सूचना दी।

पुलिस और SDRF ने किया रेस्क्यू

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन (SDRF rescue Kanpur) के बाद तीनों को टैंक से बाहर निकाला गया। तीनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जावेद और आकिब को मृत घोषित कर दिया (Father son die in septic tank)। वहीं इरफान का इलाज जारी है और उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

चश्मदीदों के मुताबिक हादसा तड़के करीब 2 बजे हुआ, जब दोनों टैंक के अंदर गहराई तक पहुंचे। वहां पहले से जमा जहरीली गैस ने कुछ ही मिनटों में उन्हें अपनी चपेट में ले लिया (Septic tank suffocation case)। इरफान की सतर्कता से राहत कार्य शुरू तो हो गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार और डीसीपी वेस्ट एस.एम. कासिम आबिदी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

सुरक्षा प्रोटोकॉल पर उठे सवाल

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जरूरी सुरक्षा मानकों (Labour safety negligence) का पालन किया गया था या नहीं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में मौत की वजह जहरीली गैस के फेफड़ों में जाने से दम घुटना मानी जा रही है (Toxic gas inhalation death)। इस दर्दनाक घटना के बाद कर्नलगंज इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खतरनाक कामों में मजदूरों की सुरक्षा के लिए सख्त इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों (Septic tank cleaning hazard)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular