देहरादून: कांवली रोड पर तेज रफ्तार डंपर ने मजदूर को कुचला, मौत के बाद बवाल और जाम

0
38

उत्तराखंड के देहरादून में कांवली रोड पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया (Kanwali Road accident)। तेज रफ्तार डंपर (dumper accident Dehradun) की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई (labourer death)। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और मजदूरों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया।

मृतक की पहचान सकल देव साहनी के रूप में हुई है, जो बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला था। वह मजदूरी करने के लिए देहरादून आया था और कांवली गांव में अन्य मजदूर साथियों के साथ रह रहा था। बुधवार सुबह वह अपने साथियों के साथ लेबर चौक की ओर काम की तलाश में जा रहा था, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया।

मुआवजे की मांग पर अड़े लोग

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। प्रदर्शनकारी मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे और डंपर मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक

सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और लोगों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन काफी देर तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक होती रही। हादसे के कारण इलाके में लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं और आरोपी डंपर चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here