गांधी मैदान में शक्ति प्रदर्शन, पीएम मोदी-शाह की मौजूदगी में सम्राट सरकार का विस्तार, बिहार कैबिनेट में राजनीतिक परिवारों का दबदबा

0
31

सम्राट चौधरी की सरकार का आखिरकार पूरा मंत्रिमंडल तैयार हो गया (Bihar Cabinet Expansion 2026)। राजधानी पटना के गांधी मैदान में (Patna Gandhi Maidan)आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट विस्तार हुआ। इस मौके पर पीएम नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा, चिराग पासवान समेत बीजेपी और एनडीए के सभी बड़े नेता मौजूद रहे।

नीतीश के बेटे निशांत कुमार ने भी ली शपथ

15 अप्रैल को सीमित दायरे में हुए शपथ ग्रहण के बाद अब सम्राट सरकार पूरी कैबिनेट के साथ काम करेगी (Samrat Choudhary Cabinet)। खास बात यह रही कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली (Nishant Kumar Minister)। माना जा रहा है कि खुद नीतीश कुमार की सहमति के बाद उन्हें जेडीयू कोटे से मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

सम्राट कैबिनेट में राजनीतिक परिवारों का दबदबा

इस नई कैबिनेट में कई बड़े राजनीतिक परिवारों के वारिसों को जगह मिली है।

  • Nishant Kumar — पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे
  • Santosh Kumar Suman — पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बेटे
  • Nitish Mishra — पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा के बेटे
  • Shreyasi Singh — पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी
  • Deepak Prakash — पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के बेटे

बिहार कैबिनेट 2026: कुल 35 मंत्री, एक पद खाली

सम्राट चौधरी की टीम में मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम समेत कुल 35 मंत्री शामिल हैं, हालांकि अभी एक सीट खाली रखी गई है (Bihar Ministers List 2026)।

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री

  • सम्राट चौधरी — मुख्यमंत्री
  • विजय कुमार चौधरी — उप मुख्यमंत्री
  • बिजेंद्र प्रसाद यादव — उप मुख्यमंत्री

अन्य प्रमुख मंत्री

श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार जायसवाल, निशांत कुमार, लेशी सिंह, रामकृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह टाइगर, अशोक चौधरी, भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, मदन सहनी, संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद, रत्नेश सदा, कुमार शैलेंद्र, शीला कुमारी, केदार प्रसाद गुप्ता, लखेंद्र कुमार रौशन, सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, जमा खान, नंद किशोर राम, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, प्रमोद कुमार, श्वेता गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, रामचंद्र प्रसाद, संजय कुमार सिंह, संजय कुमार और दीपक प्रकाश को मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

आज शाम होगा विभागों का बंटवारा !

सूत्रों के मुताबिक, मंत्रियों के विभागों का बंटवारा आज शाम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में किया जाएगा। देर रात या शुक्रवार सुबह तक विभागों की आधिकारिक अधिसूचना जारी हो सकती है (Bihar Cabinet Portfolio)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here