Monday, May 25, 2026
Homeराज्यLover shoots bride in Buxar: जयमाल के स्टेज पर गोलीकांड, युवक ने...

Lover shoots bride in Buxar: जयमाल के स्टेज पर गोलीकांड, युवक ने दूल्हे के सामने दुल्हन को मार दी गोली, देखिए वीडियो

जिस घर में शादी की धूम थी, मंडप सजा था, जयमाल हो चुकी थी, फोटो सेशन चल रहा था, बस थोड़ी देर में फेरे होने थे…मगर तभी…एक गोलीकांड और सबकुछ स्वाहा। ये सनसनीखेज घटना बिहार के बक्सर में हुई, जहां एक युवक ने सरेआम दूल्हे के सामने भरे स्टेज पर दुल्हन को गोली मार दी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

गोलीकांड का वीडियो, दुल्हन की मौत

सौ.सोशल मीडिया पोस्ट

बारात उत्तर प्रदेश के बलिया से आई थी। सब कुछ हंसी खुशी चल रहा था, दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहना चुके थे। तभी मुंह पर गमछा लेकर एक युवक आया और स्टेज पर दुल्हन को शूट कर दिया। इस दौरान लड़कियां चिल्लाने लगी कि आरती को गोली मार दी, आरती को गोली मार दी। इससे पहले लोग इस युवक को पकड़ पाते, वो भीड़ का फायदा उठाकर वहां से भाग गया। गोली लगने के बाद खून से लथपथ दुल्हन को बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया, मगर उसकी हालत इतनी गंभीर थी, कि उसे वहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही आरती की मौत हो गई।

एकतरफा प्यार में गोली का शिकार हुई आरती?

बताया जा रहा है कि दीनबंधु नाम का ये युवक दुल्हन का आशिक था और दो साल से आरती से प्यार करता था। उसका घर लड़की के घर के पास ही है। हालांकि लड़की के पिता इसे एकतरफा प्यार बता रहे हैं। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पहली नजर में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा दिख रहा है। पुलिस फिलहाल सभी एंगल पर जांच कर रही है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular