Donald Trump on Pakistan PM: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा है कि मैं न होता तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मारे जाते। ट्रंप ने ये चौंका देने वाली बात अपने स्टेट ऑफ द यूनियन के भाषण के दौरान कही। ट्रंप ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मारे जा सकते थे। इतना ही नहीं डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सीज फायर का भी क्रेडिट लेने की कोशिश की। कहा-मेरे दखल से भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला न्यूक्लियर टकराव टल गया। ट्रंप ने कहा कि अपने पहले 10 महीनों में मैंने 8 युद्ध खत्म कराए।

डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल का ये पहला स्टेट ऑफ यूनियन संबोधन था। उसमें उन्होंने एक साल के कार्यकाल को एतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में अमेरिका ने एक साल में कई बड़े बदलाव देखे हैं। जो कि पहले कभी नहीं हो पाए थे। उनका प्रशासन ऐसा देश बना रहा है, जहां सरकार लोगों के प्रति जवाबदेह हो। ट्रंप ने कहा कि जब उन्होंने दोबारा पद संभाला तब देश संकट की स्थिति में था। जबकि अब अमेरिका कई मजबूत और समृद्ध हो गया है। इस दौरान ट्रंप ने अपनी टैरिफ पॉलिसी का भी बचाव किया और कहा कि देश की अर्थव्यवस्था इससे पहले कभी इतनी तेजी से आगे नहीं बढ़ी।



