Monday, May 25, 2026
Homeराज्यFormer CM Champai Soren's grandson dies under suspicious circumstances: पूर्व सीएम चंपाई...

Former CM Champai Soren’s grandson dies under suspicious circumstances: पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पोते की संदिग्ध मौत, मनाली घूमने गए थे, अचानक क्या हुआ?

झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पोते की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वीर सोरेन कुछ दिन पहले ही कुल्लू-मनाली घूमने घूमने गए थे, जहां से उनकी मौत की खबर आई। हर कोई हैरान है कि आखिर हंसते खेलते बेटे को अचानक क्या हो गया। पोते की मौत की खबर की पुष्टि पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने की है।

बताया जा रहा है कि वीर सोरेन अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने गए थे। सुबह उन्होंने दोस्तों के साथ बर्फ में स्केटिंग की और फिर रूम में लौट आए। उसके बाद देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। दोस्त उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में ले गए। मगर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर उनके दादा और पूर्व सीएम चंपई सोरेन परिजनों के साथ मनाली पहुंचे। उन्होंने पोते के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव को घर ले जाने की इच्छा जताई। जिसके ये लोग शव लेकर हेलिकॉप्टर से रवाना हो गए।

पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पोते (फाइल फोटो)

डीएसपी के मुताबिक वीर के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। परिवार के मना करने पर पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच हर पहलू से कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular