अपने बोल्ड अवतार से सनसनी मचाने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे का नया लुक फैंस को हैरान कर रहा है। विवादों की मल्लिका कही जाने वाली पूनम पांडे वृंदावन धाम आईं तो भावुक हो गईं। सादे कपड़े, माथे पर चंदन, चेहरे का शांत भाव और आंखों से छलकते आंसू देख कई यूजर्स बोले कि वहां गई तो अब सुधर जाना, गलत काम मत करना।

पूनम पांडे प्रेमानंद महाराज में मिलने वृंदावन धाम पहुंची। उन्होंने कहा श्रद्धालुओं के साथ बैठकर प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुने। इस दौरान सत्संग सुनते सुनते पूनम पांडे की आंख में आंसू आ जाते हैं, जिन्हें वो पोछते हुए दिखती हैं।

पूनम पांडे वृंदावन में ई-रिक्शा की सैर करती भी नजर आईं। ई-रिक्शा से वो वृंदावन की गलियां और मंदिर घूमी। पूनम पांडे की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग इन पर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि राधा रानी सबको बदल देती हैं, पूनम पांडे को भी बदल दिया। तो कई यूजर्स ने उनके सादे लुक की तारीफ की। हालांकि कईयों ने नसीहत भी दी है कि इस बदलाव को अपने अंदर सहेजकर रखना।



