Saturday, July 27, 2024
Homeमार्केटअगर नई कार ख़रीदने का बना रहे हैं प्लान, तो कीजिए थोड़ा...

अगर नई कार ख़रीदने का बना रहे हैं प्लान, तो कीजिए थोड़ा इंतज़ार

ऑटोमोबिल सेक्टर में भारत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। विदेशी कंपनियों के साथ-साथ शुद्ध भारतीय कंपनियां भी ग्राहकों को रिझाने के लिए अपनी गाड़ियों के नए-नए मॉडल मार्केट में उतार रही हैं। त्योहारी सीज़न में ऑफर देने के साथ नई गाड़ी की ख़रीद पर भी ये कंपनियां ग्राहकों को कई तरह की छूट दे रही हैं। लेकिन, अगर आप भी अपडेटेड वर्जन की नई गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको थोड़ा इंतज़ार करना चाहिए, क्योंकि, कई कंपनियां अपनी नई कारों को लॉन्च करने वाली हैं।

जल्द आने वाली है MARUTI YTB

COURTSEY. EVSHIFT

ऑटोमोबिल सेक्टर में मारुति की तूती बोलती रही है। हालांकि, पिछले कुछ सालों में इसमें थोड़ी गिरावट आई है। TATA और MAHINDRA ने अपनी नई गाड़ियों से मारुती को कड़ी टक्कर दी है। लिहाज़ा, अब MARUTI SUZUKI भी अपनी गाड़ियों के नए-नए मॉडल लॉन्च कर रही है। इन्हीं में से एक है बलेनो के मॉडल पर आधारित कार MARTUI YTB. इसे ऑटो एक्स्पो 2023 में पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो MARTUI YTB में 1.0 का बूस्टरजेट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन लगा हो सकता है। जबकि, इसकी कीमत 8 लाख रुपए के आसपास हो सकती है।

बाज़ार में आएगी नई MARUTI SWIFT

COURTSEY. RUSHLANE

मारुति स्विफ्ट अपने सेगमेंट में एक समय में सबसे ज्यादा लोकप्रिय और बिकने वाली कार थी। बाद में इसे ह्यंडई से ज़ोरदार टक्कर मिली और Hyundai i20 मॉडल ने ग्राहकों को लुभाया। लेकिन, MARUTI SWIFT की ब्रैंड वैल्यू आज भी कहीं अधिक है। यही वजह है कि ये कार अब भी लोगों की पसंदीदा कार बनी हुई है। ख़बर है कि मारुति SWIFT अब अपना नया वर्ज़न पेश करने जा रही है। इस कार को कुछ बदलावों के साथ मार्केट में लाने की योजना है। इसके एक्सटीरियर, केबिन और पावरट्रेन में बदलाव किया जाएगा। MARUTI SWIFT के नए मॉडल की अनुमानित कीमत 6 से 7 लाख रुपए (EX SHOWROOM) रखी जा सकती है। कंपनी का दावा है कि 2023 की शुरुआत में इसे बिक्री के लिए पेश किया जा सकता है।

महिंद्रा BOLERO का आ रहा है नया अवतार

COURTSEY.MAHINDRA

SUV सेगमेंट में महिंद्रा का कोई सानी नहीं है। MAHINDRA ने इस सेगमेंट में धाक जमा रखी है। लेकिन, इसे और मज़बूत करने के लिए MAHINDRA ने कमर कस ली है। महिंद्रा 2023 की शुरआत में अपनी सबसे मज़बूत मानी जाने वाली SUV, महिंद्रा बोलेरो का नया अवतार पेश कर सकती है। इसे महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस का नाम दिया जाएगा। इस कार में 2.2L mHawk डीजल इंजन ही दिया जायेगा, जो THAR में भी लगा होता है। ख़ास बात ये है कि ग्राहक अपनी सुविधा के हिसाब से इस कार के 7 और 9 सीटर ऑप्शन का चुनाव कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि MAHINDRA BOLERO NEO PLUS की अनुमानित कीमत 10 से 12 लाख रुपए के बीच हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular