Saturday, July 27, 2024
Homeमार्केटAirfares could go up: विदेश जाने का बना रहे हैं प्लान ?...

Airfares could go up: विदेश जाने का बना रहे हैं प्लान ? तो महंगे हवाई सफ़र के लिए हो जाइए तैयार।

कोरोना काल के बाद, हवाई सफ़र महंगा हो गया था। लेकिन, कोविड का संकट टला तो एक बार फिर हवाई सफ़र थोड़ा सस्ता और सुलभ होग। लेकिन, अब रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से ये किराया साल 2023 में और भी ज़्यादा बढ़ने की संभावना है। रूस के मिलिट्री ऑपरेशन शुरू होने के बाद से दूसरी एयरलाइन्स रूसी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं कर सकती ऐसे में रूट बदले हैं और किराया महंगा होने की संभावना भी बढ़ी है।

COURTESY. PEXELS

1. यूरोप और एशिया के बीच इकॉनमी क्लास का किराया बढ़ सकता है

2. यूरोप एशिया के कुछ रूट पर इकॉनमी क्लास, बिज़नेस क्लास से भी महंगी होगी

3.यूरोप एशिया रूट पर इकॉनमी क्लास का किराया 12 प्रतिशत तक बढ़ सकता है

4.बिज़नेस क्लास के 7.6 फीसदी महंगे होने का अनुमान जताया जा रहा है।

5.अमेरिका से एशिया की हवाई सफ़र की बात करें तो किराया 10 प्रतिशत तक बढ़ सकता है

6. महंगाई, तेल की बढ़ती कीमतें और एयरलाइन्स की क्षमता में कमी भी बड़ी वजहें

7. तेल की बढ़ती कीमतों से निपटने के लिए एयरलाइन्स अपने स्टाफ में भी कटौती की है

8. स्टाफ की छंटनी के बावजूद दुनियाभर में हवाई सफ़र पहले से भी ज़्यादा महंगा हो गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular