Maulana Abdullah Saleem abused CM Yogi’s mother: रमजान के महीने में बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने भाषा की मर्यादा को छलनी दिया है। कहने को मौलाना का मंच तो धार्मिक था, मगर उपदेश वहां से नफरत भरे निकले। यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर मौलाना के खून ने ऐसा उबाल मारा, कि बदजुबानी का जहर भर-भरकर सीएम योगी की मां के नाम पर उड़ेल दिया।
मौलाना बोले सीएम योगी की ‘अम्मा का गोश्त‘
ये मौलाना बिहार के बड़े जाने-माने हैं, इसे धार्मिक उपदेशक बताया जाता है। इसीलिए पटना में आयोजित एक धार्मिक जलसे में आए थे। मगर अच्छी बातें कहने के बजाय, लोगों को अच्छी राह दिखाने के बजाय सीएम योगी की वृद्ध मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगे। मौलाना ने भड़काऊ अंदाज में कहा कि उत्तर प्रदेश में ऐसा कानून बना दिया गया है कि यदि किसी के पास मुख्यमंत्री की अम्मा का मांस (गोश्त) भी मिल जाए तो पुलिस एनकाउंटर कर देती है या पैरों में छेद कर देती है। ये मौलाना यहीं नहीं रुके। इन शर्मनाक लहजे और वाक्य को दोहराते रहे।
सीएम योगी की वृद्ध मां पर ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी करने से लोग भड़क उठे। जगह-जगह मौलाना अब्दुल्ला सलीम के पुतले फूंके जा रहे हैं। लखनऊ में भी लोगों ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला दहन किया। कई हिन्दू संगठन और बीजेपी के नेताओं ने इन बयान को बेहद भड़काऊ और आपत्तिजनक बताते हुए मौलाना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने सवाल उठाए कि धार्मिक मंच अच्छे उपदेशों के लिए हैं, या फिर भड़काऊ भाषणों के लिए ? लोगों ने आरोप लगाया कि योगीराज में यूपी की कानून व्यवस्था पटरी पर है, जो कि मौलाना अब्दुल्ला सलीम जैसे लोगों को हजम नहीं हो रही।
जब अपनी मां से मिले थे सीएम योगी
मौलाना इस इस भड़काऊ बयान के बाद सीएम योगी का अपनी मां के साथ एक वीडियो वायरल होने लगा। लोग कहने लगे कि कोई एक मां के लिए ऐसी जहरीली जुबान कैसे निकाल सकता है। ये वीडियो तब का है जब सीएम योगी अपनी बीमार मां से मिलने लगे थे, बेटे को अचानक देखकर मां की आंखें भर आई थी।



