Wednesday, May 27, 2026
Homeबॉलीवुडबादशाह के नए गाने 'टटीरी' पर बवाल, FIR दर्ज हुई तो सिंगर...

बादशाह के नए गाने ‘टटीरी’ पर बवाल, FIR दर्ज हुई तो सिंगर ने मांगी माफी

Badshah’s song Tattiri in controversy: बादशाह का नया गाना टटीरी को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। जिसके बाद अब बादशाह ने सामने आकर खुद माफी मांगी है। दरअसल हरियाणा पुलिस ने इस मामले में बादशाह के खिलाफ FIR दर्ज कर लुक आउट नोटिस जारी किया हुआ है। विवाद ज्यादा बढ़ा तो सिंगर ने वीडियो जारी कर माफी मांग ली।

वीडियो में बादशाद ये कहते नजर आ रहे हैं कि मेरा नया गाना रिलीज हो गया है, और मैंने देखा है कि कई लोग, खासकर हरियाणा के लोग इससे आहत हुए हैं। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था, लेकिन फिर भी किसी को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं। मैं खुद हरियाणा से हूं, मैं इस पर गर्व करता हूं। मेरी बोली भी वैसी ही है। फिर भी किसी को ठेस पहुंची है, दुख पहुंचा है तो उसके लिए माफी मांगता हूं।

टटीरी’ गाने के वीडियो में विवादित क्या है?

पुलिस के मुताबिक वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने नाबालिग लड़कियों को स्कूल बैग फेंकते हुए दिखाया गया है। इसमें ये दर्शाया गया है कि बच्चियां पढ़ाई से दूर भाग रही हैं। वीडियो में बादशाला जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर शिक्षा और स्कूल के माहौल को गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इसके अलावा गाने में महिलाओं और लड़कियों के प्रति आपत्तिजनक और अशोभनीय कहे जाने वाले शब्दों के प्रयोग का भी आरोप है। इस मामले में पुलिस ने सिंगर के खिलाफ लुक आउस सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। ताकि वो देश से बाहर न जा सके।

सौ. सोशल मीडिया पोस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular