Monday, May 25, 2026
Homeराज्यसीएम योगी की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर आक्रोश, VHP ने...

सीएम योगी की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर आक्रोश, VHP ने फूंका मौलाना का पुतला

Maulana Abdullah Saleem’s effigy burnt: सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनकर टिप्पणी को लेकर लखनऊ में आज भी प्रदर्शन हुआ। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के नेता और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जमकर नारेबाजी की और मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला फूंका। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष गोपाल राय ने मौलाना पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की।

इसके अलावा लखनऊ में मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ लखनऊ में बीजेपी दफ्तर के बाहर होर्डिंग्स भी लगाई गई है, जिसमें लिखा है कि “बेलगाम मौलाना को घसीट कर यूपी लाया जाए और हजरतगंज अटल चौराहे पर फांसी दी जाए।

दरअसल मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने पटना में एक धार्मिक जलसे के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था को टारगेट करने के नाम पर सीएम योगी की मां के खिलाफ खूब जहर उगला। मौलाना ने कहा कि यूपी में किसी के पास 250 ग्राम मांस मिल जाए तो एनकाउंटर कर देते हैं। यदि किसी के पास मुख्यमंत्री की अम्मा का मांस (गोश्त) भी मिल जाए तो पुलिस एनकाउंटर कर देती है या पैरों में छेद कर देती है। ये मौलाना यहीं नहीं रुके। इन शर्मनाक लहजे और वाक्य को दोहराते रहे। मौलाना के इस बयान पर देशभर में मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ आक्रोश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular