Administration’s tractor on unseasonal paddy crop: सितारगंज में बेमौसमी धान की फसल को प्रशासन ने नष्ट कर दिया। प्रशासन की ये कार्रवाई सितारगंज के तुर्कातीसौर, कल्याणपुर में हुई। जिलाधिकारी के आदेश पर ग्रीष्मकालीन धान की फसल को नष्ट किया गया। कृषि और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने ट्रैक्टर चलवाकर नर्सरी को नष्ट कराया। जिससे किसानों में हड़कंप मच गया।

दरअसल प्रशासन को ये सूचना मिली थी, कि यहां बिना अनुमति के धान की फसल बेमौसम में उगाई जा रही है। जिसके बाद टीम गांव आई और यहां का निरीक्षण किया। प्रशासन के मुताबिक बेमौसमी धान से फसल चक्र प्रभावित हो रहा है। ऐसे में पानी समेत कई समस्याओं को देखते हुए जनहित में नर्सरी को नष्ट करने का निर्णय लिया गया। SDM रविन्द्र जुवांठा ने बताया कि धान की फसल को बेमौसम लगाना प्रतिबंधित है।



