Monday, May 25, 2026
Homeदेशपहलगाम हमले ने खोला कश्मीर का कड़वा सच? NIA चार्जशीट में 'नरसंहार'...

पहलगाम हमले ने खोला कश्मीर का कड़वा सच? NIA चार्जशीट में ‘नरसंहार’ पर सबसे बड़ा खुलासा

पहलगाम आतंकी हमले में NIA ने चार्जशीट दाखिल कर दी है (NIA Chargesheet), जिसने पहलगाम नरसंहार की एक-एक परत खोलकर रख दी है। 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था (Pahalgam Terror Attack)। आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाकर 26 बेकसूर लोगों की हत्या कर दी थी, सिर्फ इसलिए क्योंकि वो हिन्दू थे। शुरुआत में यह हमला सीमा पार से संचालित आतंकी साजिश माना गया, लेकिन NIA की चार्जशीट ने एक और बड़ा ही गंभीर पहलू उजागर किया, कि आतंकियों को स्थानीय स्तर पर भी पूरी मदद मिली थी। NIA द्वारा दाखिल विस्तृत चार्जशीट के अनुसार, कुछ स्थानीय लोगों ने आतंकियों को पहचानने के बावजूद न केवल शरण दी, बल्कि भोजन, पानी और इलाके से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी उपलब्ध कराईं (Kashmir Terrorism)।

    आतंकियों को झोपड़ी में ठहराया, खाना-पानी दिया

    जांच एजेंसी के मुताबिक, हमले से एक दिन पहले 3 पाकिस्तानी आतंकवादी पहलगाम क्षेत्र में पहुंचे थे। उन्होंने स्थानीय लोगों से सुरक्षित ठिकाने की मांग की। आरोप है कि 2 स्थानीय लोगों ने उन्हें एक झोपड़ी में ठहराया और उन्हें खाना-पानी उपलब्ध कराया। NIA की चार्जशीट के अनुसार, आतंकियों के पास हथियार थे और उनकी पहचान संदिग्ध होने के बावजूद उन्हें स्थानीयों से पूरा संरक्षण मिला। जांच में यह भी सामने आया कि आतंकियों ने स्थानीय लोगों से सुरक्षा बलों की गतिविधियों, अमरनाथ यात्रा मार्ग और इलाके की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी जानकारी जुटाने की कोशिश की (Terror Attack Kashmir)।

    हमले से पहले भी दिखे थे आतंकी, मगर नहीं दी खबर

    NIA की जांच में ये भी सामने आया है कि जिन स्थानीय लोगों ने आतंकियों को पनाह दी, उनकी मदद की। उन्होंने हमले वाले दिन भी उन्हें इलाके में देखा था। इसके बावजूद सुरक्षा एजेंसियों को कोई सूचना नहीं दी गई। बाद में जब पहलगाम में नरसंहार की खबर फैली तो दोनों आरोपी इलाके से गायब हो गए। यही तथ्य जांच एजेंसी के लिए सबसे महत्वपूर्ण साबित हुआ, क्योंकि इससे यह संकेत मिला कि आतंकियों को स्थानीय स्तर पर मदद और सुरक्षा मिली।

    पाकिस्तान की साजिश, लेकिन स्थानीय नेटवर्क भी सक्रिय

    NIA ने अपनी चार्जशीट में साफ कहा है कि हमले की साजिश पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और उसके सहयोगी संगठन TRF ने रची थी। पाकिस्तानी हैंडलर सजिद जट्ट समेत कई विदेशी तत्वों की भूमिका सामने आई है। लेकिन जांच एजेंसी का कहना है कि बिना स्थानीय सहयोग के आतंकियों के लिए इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देना आसान नहीं होता।

    तीन पाकिस्तानी आतंकियों की पहचान

    चार्जशीट में तीन पाकिस्तानी आतंकियों को हमले का मुख्य कर्ताधर्ता बताया गया है

    • फैसल जट्ट उर्फ सुलेमान शाह
    • हबीब ताहिर उर्फ जिब्रान
    • हमजा अफगानी

    NIA के अनुसार, इन आतंकियों ने पर्यटकों की पहचान कर धार्मिक आधार पर चुनकर हत्या की थी। बाद में जुलाई 2025 में सुरक्षा बलों ने ‘ऑपरेशन महादेव’ के दौरान इन तीनों आतंकियों को मार गिराया था।

    कश्मीर की छवि पर भी उठे सवाल

    पहलगाम हमला इसलिए भी संवेदनशील माना गया क्योंकि यह इलाका पर्यटन के लिए जाना जाता है और हजारों स्थानीय परिवारों की आजीविका पर्यटकों पर निर्भर करती है। ऐसे में NIA की चार्जशीट में स्थानीय मददगारों का नाम सामने आने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ लोगों की कथित भूमिका के आधार पर पूरे कश्मीर या वहां के समाज को नहीं देखा जा सकता, लेकिन यह मामला दिखाता है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई केवल सीमा पार के आतंकियों से नहीं, बल्कि उनके स्थानीय नेटवर्क से भी है। अब अदालत में सुनवाई के दौरान इन आरोपों और सबूतों की कानूनी जांच होगी, लेकिन चार्जशीट ने यह बहस जरूर छेड़ दी है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में स्थानीय सहयोगियों की भूमिका कितनी खतरनाक हो सकती है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related Posts

    Most Popular