Wednesday, September 16, 2026
Homeराज्यअभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर हालत में...

अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, जानिए क्यों हुई ये खूनी जंग?

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के परिवार से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है (Pankaj Tripathi Family News)। बिहार के गोपालगंज में पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला हुआ है (Pankaj Tripathi Brother Attack)। हमले की वजह पैतृक जमीन को लेकर लंबे समय से चले आ रहा विवाद है(Gopalganj Land Dispute), जिसने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब अभिनेता के भाई पर कथित तौर पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि विवादों के बढ़ते खतरे को उजागर कर दिया है।

पुरानी जमीनी रंजिश में कुल्हाड़ी से हमला

जानकारी के मुताबिक, गोपालगंज जिले के माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंड तिवारी टोला में रहने वाले विजयेन्द्रनाथ तिवारी पर 21 जून 2026 को हमला किया गया। आरोप है कि पुरानी जमीन रंजिश (Land Dispute Violence) को लेकर पड़ोसी ने उन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया (Axe Attack Case), जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

गंभीर हालत में अस्पताल में चल रहा इलाज

सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। घायल को पहले गोपालगंज सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। हालांकि अब डॉक्टरों ने उनकी स्थिति नियंत्रण में बताई है (Attempt to Murder Case)।

जांच में जुटी पुलिस, साक्ष्य जुटाए

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच में तेजी दिखाई। घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए। जांच के दौरान पुलिस ने हमले में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और आरोपी के खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद के कारण यह हमला हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी राजेश साह ने कथित तौर पर विजयेन्द्रनाथ तिवारी पर हमला किया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हाईप्रोफाइल मामले के चलते अलर्ट पुलिस

इस हाई-प्रोफाइल मामले को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने भी सख्त रुख अपनाया है। एसपी सिटी के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम पूरे मामले की तह तक पहुंचने और सभी पहलुओं की जांच करने में जुटी हुई है। हालांकि यह मामला एक स्थानीय जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन अभिनेता पंकज त्रिपाठी के परिवार का नाम सामने आने के बाद यह घटना राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है। अब सबकी नजर पुलिस जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular