Monday, May 25, 2026
Homeराज्यहवा में टकराए दो पैराग्लाइडर्स, रिजर्व पैराशूट के इस्तेमाल से टला बड़ा...

हवा में टकराए दो पैराग्लाइडर्स, रिजर्व पैराशूट के इस्तेमाल से टला बड़ा हादसा, देखिए वीडियो

Two paragliders collided mid-air: पौड़ी जिले की नयार घाटी में एडवेंचर फेस्टिवल शुरू हो गए हैं। “नयारघाटी एडवेंचर फेस्टिवल” का शुभारंभ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया। उद्घाटन समारोह के साथ ही राष्ट्रीय स्तर की पैराग्लाइडिंग, बाइकिंग, एंग्लिंग और क्याकिंग प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। मगर इससे पहले जब नयार घाटी में अभ्यास चल रहा था, तो उस दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बचा था।

“नयारघाटी एडवेंचर फेस्टिवल” से पहले पैराग्लाइडिंग के प्रैक्टिस सेशन के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टला। अभ्यास उड़ान के दौरान हवा में दो पैराग्लाइडर्स आपस में टकरा गए। हालांकि दोनों पैराग्लाइडर्स ने सूझबूझ दिखाते हुए अपने रिजर्व पैराशूट का इस्तेमाल किया और सुरक्षित तरीके से जमीन पर लैंड कर गए। इससे पहले भी ऐसा ही एक मामला टिहरी झील क्षेत्र में सामने आ चुका है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं राज्य में एडवेंचर स्पोर्ट्स की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रही हैं, जो निश्चित रूप से चिंताजनक है। विशेषज्ञों का मानना है कि एडवेंचर गतिविधियों के लिए सख्त सुरक्षा मानकों और निगरानी की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular