Tuesday, May 26, 2026
HomeखेलIND Vs ENG, T-20 World Cup Semifinal: रोमांचक मुकाबले में भारत ने...

IND Vs ENG, T-20 World Cup Semifinal: रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया, अक्षर के कैच और बुमराह-पांड्या की बॉलिंग ने पलटा गेम, फाइनल में न्यूजीलैंड से होगी भिड़ंत

India in T-20 World Cup Final: भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को 7 रनों से हरा दिया। ये मैच बेहद रोमांचक रहा। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया था। हालांकि, भारत की शुरुआत कुछ खास अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा 7 बॉल पर 9 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन, संजू सैमसन मैदान पर डटे रहे। पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले संजू ने एक बार फिर अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 42 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद ससे 89 रनों की धुआंधार पारी खेली। ईशान किशन ने 18 गेंदों पर ताबड़तोड़ 39 रन बनाए। कप्तान सूर्य कुमार यादव सिर्फ 11 रन ही बना सके। लेकिन, शिवम दुबे ने 43 रन, हार्दिक पंड्या ने 27 रन और तिलक वर्मा ने 21 रन बनाकर 253 रनों की स्कोर टांग दिया। भारत ने 7 विकेट खोकर ढाई सौ से ज्यादा रन बनाए।

वानखेड़े में जैकब बेटहेल ने फंसा दिया था मैच

लक्ष्य कठिन था और इंग्लैंड पर तेज़ी से रन बनाने का दबाव। इस दबाव की वजह से 95 रनों के स्कोर पर इंग्लैंड के 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। हालांकि, इंग्लैंड का रनरेट भारत की पारी के लिहाज़ से कहीं अच्छा था। इंग्लैंड की ओर से आक्रमण शुरु किया जैकब बेटहेल ने। जैकब 48 ब़ल पर 105 रनों की पारी खेली। उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के जमाए। विल जैक्स ने 35 रन और सैम करन ने 18 रन बनाए। लेकिन इसके बावजूद वह अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं ले जा सके। इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 246 रन बना पाई। महज 7 रनों से वह फाइनल में जगह नहीं बना सकी।

क्या रहा सेमाफाइल मुकाबले का टर्निंग प्वाइंट?

16वें ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड को 18 बॉल पर 45 रनों की जरूरत थी। लेकिन, यहीं मैच पलट गया। बॉलिंग की कमान संभाली भारत के भरोसेमंद बॉलर जसप्रीत बुमराह ने। उन्होंने 6 गेंदों पर सिर्फ 6 रन दिए। नतीजा ये हुआ कि इंग्लैंड पर दबाव बढ़ गया। अब इंग्लैंड को 12 गेंदों पर 30 रन बनाने थे। 19वां ओवर डालने आए हार्दिक पांड्या। उन्होंने 6 गेंदों पर 9 रन दिए। आखिरी ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 6 बॉल पर 30 रन चाहिए थे, जो लगभग नामुमकिन था। आखिर ओवर फेंकने आए शिवम दुबे। इस ओर में जैकब बेटहेल रन आउट हो गए। यहीं से मैच भारत के पाले में चला गया। हालांकि, कुछ हद तक इस मैच में भारत की वापसी अक्षर पटेल ने भी करवाई। अक्षर ने विल जैक्स का बाउंड्री पर शानदार कैच लपका। उन्होंने कैच पकड़ा और उसे शिवम दुबे की ओर उछाल दिया। यहीं से कुछ हद तक मैच भारत की तरफ मुड़ गया। रही सही कसर बुमराह और हार्दिक की आखिरी ओवर की गेंदबाजी ने पूरी कर दी।

फाइनल में किससे होगी भारत की भिड़ंत?

भारत अब न्यूजीलैंड के साथ फाइनल खेलेगा। ये मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत इस टी-20 वर्ल्ड कप में सिर्फ साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही हारा है। वहीं न्यूजीलैंड भी सिर्फ एक मैच हारा है। पाकिस्तान के खिलाफ उसका मुकाबला धुल गया था। न्यूजीलैंड की खास बात ये है कि पूरी टीम लय में है। उसने साउथ अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में हराया है। ऐसे में भारत को पूरी रणनीति के साथ मैदान पर उतरना होगा। कीवी टीम के इनफॉर्म बैटर्स के खिलाफ सटीक प्लानिंग बनानी होगी। देखना दिलचस्प होगा कि, भारत अपना तीसरा टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीत पाता है या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular