Attack on Iranian ship: ईरानी जहाज पर हुए पनडुब्बी हमले को लेकर भले ही श्रीलंका बच-बचकर बोल रहा है, मगर हिन्दुस्तान में इसे लेकर सियासी दंगल छिड़ा हुआ है। कांग्रेस से लेकर आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी तक सबने इस मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की। विपक्ष का आरोप था कि ईरानी जहाज पर हमला भारत-श्रीलंका के बीच हुआ। पीएम मोदी को इसे लेकर जबरदस्त तरीके से घेरा गया। मामले में चुप रहने को कायरता पूर्ण हरकत कहा गया। मगर इन सारे सवालों के जवाब बीजेपी ने पेश किए हैं। बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर कहा है कि कांग्रेस का ये दावा झूठा है, कि ईरानी वॉरशिप पर हमला भारत-श्रीलंका के बीच हुआ, जबकि सच ये है कि ये घटना श्रीलंका के दक्षिण में अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में हुई। यानि कि भारतीय सीमा से कोसों दूर। बीजेपी ने सबूत के तौर पर एक मैप भी शेयर किया है।
कांग्रेस ने ईरानी जहाज को लेकर लगाया था आरोप
आम आदमी पार्टी ने क्या कहा?
ईरानी जहाज पर हमले की घटना को लेकर आम आदमी पार्टी ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला था।
अखिलेश यादव ने क्या कहा?
अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर सवाल दागे थे। अखिलेश ने कहा था कि ये चुप्पी का विशेष भय के कारण है।



