Road Accident on Agra-Lucknow Expressway: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। फरीदाबाद से औरास जा रहा तेज रफ्तार पिकअप वाहन बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में पिकअप चालक और एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि अन्य 5 लोग घायल हुए हैं।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे का वीडियो
हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज देखकर लग रहा है कि शायद पिकअप चालक को झपकी आ गई। क्योंकि पहले तो वाहन एक्सप्रेस वे पर दौड़ता नजर आ रहा है, मगर तभी अचानक वाहन का रुख डिवाइडर की तरफ हो जाता है और वाहन बहुत तेजी से डिवाइडर से टकरा जाता है। पिकअप वाहन की रफ्तार इतनी ज्यादा थी, कि उसमें सवार उछलकर बाहर आ गिरे।
होली खेलने अपने गांव जा रहे थे सभी लोग
मृतकों की पहचान उन्नाव के माखी गांव के रहने वाले मुरारी (उम्र 28 वर्ष) और एक तीन साल की बच्ची खुशबू के रूप में हुई है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये सभी लोग होली खेलने फरीदाबाद से अपने गांव औरास लौट रहे थे। मगर एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हो गए।



