बॉलीवुड में जहां एक तरफ सितारों पर तंज कसना आम बात हो गई है, वहीं दूसरी तरफ एकजुटता और सम्मान की मिसाल भी सामने आई है। सलमान खान ने अभिनेता राजपाल यादव के समर्थन में एक भावुक और प्रेरक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर इंडस्ट्री का ध्यान खींचा है (Salman Khan Rajpal Yadav support)।
सलमान खान ने अपने पोस्ट में राजपाल यादव के 3 दशक लंबे करियर की खुलकर सराहना की (Rajpal Yadav trending news)। उन्होंने लिखा कि राजपाल पिछले 30 सालों से लगातार काम कर रहे हैं और उनकी मेहनत, टैलेंट और कला ही उन्हें बार-बार इंडस्ट्री में रिपीट कराती है (Salman Khan emotional post)। सलमान ने साफ कहा कि “काम की वैल्यू समझने वाले कलाकार कभी खाली नहीं बैठते।”

पोस्ट में सलमान ने बिना नाम लिए उन चर्चाओं पर भी निशाना साधा, जिनमें हाल के दिनों में राजपाल यादव (Bollywood comedian Rajpal Yadav) के कर्ज और फीस को लेकर बातें हो रही थीं। उन्होंने कहा, “डॉलर ऊपर हो या नीचे, फर्क नहीं पड़ता, देना तो इंडिया में ही है।” साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि कई बार फ्लो में बातें निकल जाती हैं, लेकिन कलाकार को हमेशा संतुलन बनाकर दिल से काम करते रहना चाहिए।
दरअसल, यह पूरा मामला उस समय चर्चा में आया जब एक अवॉर्ड शो के दौरान (Award Show Controversy) राजपाल यादव पर कर्ज को लेकर तंज कसा गया। मंच पर राजपाल ने हल्के अंदाज में कहा था कि “रुपया-डॉलर ऊपर-नीचे हो रहा है, कुछ समझ नहीं आ रहा।” इस पर प्रोग्राम होस्ट कर रहे जर्नलिस्ट सौरभ द्विवेदी ने तंज कसते हुए कहा, ‘राजपाल भाई, डॉलर‑रुपया चाहे जितना ऊपर‑नीचे हो, लौटाने तो वही पड़ेंगे जितने उधार हैं’।
इसी तंज से शुरू हुआ है विवाद
यह सुनकर कुछ पल के लिए माहौल असहज हो गया, हालांकि राजपाल यादव ने अपनी हाजिरजवाबी से बात संभाल ली और हंसते हुए जवाब दिया। बाद में कॉमेडियन जाकिर खान ने बीच में आकर मामला शांत कराया और कहा कि यह विषय कोर्ट में है, इसलिए इस पर आगे बात नहीं होनी चाहिए। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोग राजपाल यादव के समर्थन में सामने आए। ऐसे समय में सलमान खान का खुलकर सपोर्ट करना न सिर्फ एक कलाकार के लिए हौसला बढ़ाने वाला कदम है, बल्कि इंडस्ट्री में आपसी सम्मान और एकजुटता की मजबूत मिसाल भी पेश करता है। हालांकि राजपाल यादव ने दरियादिली दिखाते हुए लोगों से अपील की है कि वो जर्नलिस्ट सौरभ द्विवेदी को ट्रोल न करें। इससे उन्हें दुख पहुंच रहा है।



