Saturday, July 27, 2024
Homeखेलमहाकाल मंदिर में विराट-अनुष्का की भस्म आरती, तस्वीरों में देखिए 'विरुष्का' की...

महाकाल मंदिर में विराट-अनुष्का की भस्म आरती, तस्वीरों में देखिए ‘विरुष्का’ की भक्ति

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा उज्जैन के प्रसिद्ध श्री महाकाल मंदिर पहुंचे। दोनों ने सुबह 4 बजे भस्म आरती की और भगवान का आशीर्वाद लिया। विराट-अनुष्का डेढ़ घंटे तक महाकाल मंदिर के नंदी हॉल में बैठे। आरती की, और बाद में दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक किया। विराट ने गले में रुद्राक्ष की माला धारण की हुई थीऔर मस्तक पर चंदन का त्रिपुंड लगाकर धोती सोला पहने हुए थे। जबकि पूजन के दौरान अनुष्का शर्मा साड़ी में नजर आईं। देखिए तस्वीरें…

2023 की शुरुआत से ही आस्था के सागर में गोते लगा रहे हैं किंग कोहली

विराट और अनुष्का ने इस साल का शुरुआत वृंदावन यात्रा से की थी। दोनों वृंदावन स्थित बाबा नीम करोली के आश्रम पहुंचे थे। अनुष्का, विराट और बेटी वामिका के साथ हाथ जोड़े नजर आई थीं। वो दो दिन वृंदावन में ही रहे थे, जिसके बाद आनंदमई आश्रम गए थे, जहां उन्होंने संतों से मुलाकात भी की थी।

सोशल मीडिया पोस्ट

इससे पहले विराट और अनुष्का ने ऋषिकेश की आध्यात्मिक यात्रा की थी। दंपति ने स्वामी दयानंद गिरि आश्रम का दौरा किया था। कई तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिनमें अनुष्का और विराट को आश्रम में प्रार्थना करते हुए देखा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular