Saturday, July 27, 2024
HomeखेलArjun Tendulkar's spilled pain: लखनऊ में छलका अर्जुन तेंदुलकर का दर्द, दोस्त...

Arjun Tendulkar’s spilled pain: लखनऊ में छलका अर्जुन तेंदुलकर का दर्द, दोस्त को बताया क्यों नहीं खेल पा रहे IPL के मैच, जानिए सचिन के बेटे की मायूसी की वजह

IPL 2023 में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने अबतक सिर्फ तीन मैच खेले हैं। जबकि उनके और मैच खेलने पर सस्पेंस के बादल मंडराने लगे हैं। दरअसल, अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते ने काट लिया है। इसके बारे में खुद अर्जुन ने जानकारी दी। अर्जुन ने बताया कि उनके बॉलिंग आर्म (Bowling Arm) में कुत्ते ने काट (Dog Bite) लिया, जिसकी वजह से वो मैच (Match) में नहीं खेल पा रहे।

अर्जुन तेंदुलकर, क्रिकेटर

दरअसल, अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो लखनऊ के इकाना स्टेडियम का है। इसमें अर्जुन तेंदुलकर युद्धवीर चरक (Yudhveer Charak) से गले मिलते नज़र आ रहे हैं। इस दौरान युद्धवीर पूछते हैं कि, सब बढ़िया? आप ठीक हैं? इस पर अर्जुन कहते हैं कि, हां बस कुत्ते ने काट लिया है और फिर वो अपना बायां हाथ दिखाते हैं। इसके बाद अर्जुन मोहसिन खान से मिलने के लिए आगे बढ़ जाते हैं।

अर्जुन तेंदुलकर ने इसी साल IPL में डेब्यू किया था। लेकिन, वो 25 अप्रैल के बाद से अबतक कोई मैच नहीं खेल पाए हैं। उन्होंने 16 अप्रैल को मुंबई की ओर से खेलते हुए अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ दो ओवर किए थे। इसके बाद 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को आउट कर IPL का पहला विकेट झटका था। पंजाब के खिलाफ भी अर्जुन ने एक विकेट लिया था।

अर्जुन तेंदुलकर, क्रिकेटर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular