Saturday, July 27, 2024
HomeखेलDhoni Viral Video: साक्षी के सामने धोनी को एयरहोस्टेस ने की चॉकलेट...

Dhoni Viral Video: साक्षी के सामने धोनी को एयरहोस्टेस ने की चॉकलेट ऑफर, शर्म से लाल हो गए माही, देखिए फ्लाइट में धोनी का वायरल वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। दरअसल, धोनी इकॉनमी क्लास में सफर कर रहे थे। इस दौरान एक एयर होस्टेस (Air Hostess) उनके पास आती है और उन्हें एक नोट देती हैं। इसके अलावा वो धोनी को चॉकलेट (Chocolate) भी ऑफर करती हुई नज़र आती है। 
धोनी को चॉकलेट ऑफर करती एयर होस्टेस
रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरहोस्टेस की चिट्ठी पढ़कर माही मुस्कुरा देते हैं। वहीं एयरहोस्टेस द्वारा ऑफर किए गए चॉकलेट्स में से वो सिर्फ एक पैकेट उठाते हैं और बाकी वापस कर देते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो में दिख रही एयर होस्टेस का नाम नितिका है और उसने खुद ही इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है। 
कहा जाता है कि धोनी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का बहुत कम इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, जब वो सफर करते हैं तो अक्सर टैबलेट या मोबाइल पर गेम खेलते दिख जाते हैं। इस वायरल वीडियो में भी वो टैबलेट पर गेम खेलते दिख रहे हैं। धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी भी नजर आती हैं। एक जून को धोनी ने घुटने की सर्जरी कराई थी। उनके बाएं घुटने में चोट लगी थी और वो IPL के पूरे सीजन चोटिल घुटने के साथ खेले थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular