Saturday, July 27, 2024
HomeखेलGavaskar took Dhoni's Autograph: धोनी के पीछे ऑटोग्राफ के लिए भागे सुनील...

Gavaskar took Dhoni’s Autograph: धोनी के पीछे ऑटोग्राफ के लिए भागे सुनील गावस्कर, IPL के इतिहास की सबसे भावुक तस्वीर, चेपॉक में हारकर भी दिल जीत ले गए माही, देखिए वीडियो

रविवार की रात IPL के इतिहास की सबसे भावुक कर देने वाली तस्वीरें सामने आईं। एक तरफ महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) मैच खत्म होने के बाद फैंस का शुक्रिया अदा करने के लिए मैदान के चक्कर लगा रहे थे। तो दूसरी तरफ महान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) एक फैंन की तरफ माही का ऑटोग्राफ (Autograph) लेने के लिए उनके पीछे भाग रहे थे।

धोनी ने मैदान का चक्कर लगाया, फैंस को शुक्रिया कहा

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के सुपरस्टार महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का बतौर खिलाड़ी ये आखिरी IPL सीजन माना जा रहा है। रविवार को IPL के 16वें सीजन में चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स का आखिरी मैच खेला गया। धोनी की टीम कोलकाता नाइटराइर्स (Kolkata Knight Riders) से मैच हार गई, मगर दिल धोनी जीत ले गए। मैच के बाद धोनी ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा करने स्टेडियम का चक्कर लगाया। तभी गावस्कर (Sunil Gavaskar) पीछे से आ गए। ये भारतीय क्रिकेट के दो महान कप्तान (Two Great Captains) और बल्लेबाजों का मिलन था। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

धोनी के पीछे ऑटोग्राफ के लिए भागे गावस्कर

माही के लिए भी महान सुनील गावस्कर को ऑटोग्राफ देना गर्व से भर देने वाला पल रहा होगा। धोनी जब गावस्कर की शर्ट पर ऑटोग्राफ देने लगे तो पूरा स्टेडियम चीयर (Stadium Cheer) करने लगा। इस दौरान गावस्कर ने कैमरामैन को अपनी शर्ट जूम करके दिखाने को कहा क्योंकि वो माही का ऑटोग्राफ दिखाना चाहते थे। इसके बाद सुनील गावस्कर ने इंटरव्यू में बताया कि…

“धोनी ने इतने सालों में भारतीय क्रिकेट के लिए जो किया है वो अद्भुत है, उन्हें कौन प्यार नहीं करता।सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि वो रोल मॉडल रहे हैं। इतने सारे युवा उन्हें देखते हैं। जैसे ही मैंने सुना कि धोनी पूरी टीम के साथ मैदान के चक्कर लगाने वाले हैं, मैंने किसी से पेन उधार लिया और चुपचाप अपने पास रख ली”।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular