Saturday, July 27, 2024
HomeखेलKohli's record in IPL: दिल्ली कैपिटल्स से हार के बावजूद विराट का...

Kohli’s record in IPL: दिल्ली कैपिटल्स से हार के बावजूद विराट का जश्न, जानिए मैच में कोहली ने बनाया कौन से नया कीर्तिमान

विराट कोहली (Virat Kohli) शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) बनाम रॉयल चैलेंजर्स (Royal Challengers) के मैच में एक खास मुकाम पर पहुंच गए। अपनी 225वीं IPL पारी में कोहली 12 रन बनाकर टूर्नामेंट में 7000 रन के आंकड़े तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। 
कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में शीर्ष पर हैं। उनके बाद शिखर धवन हैं जिन्होंने 6536 रन बनाए हैं। दिलचस्प बात यह है कि टूर्नामेंट में 6000 रनों तक पहुंचने वाले केवल 4 खिलाड़ी हैं। आईपीएल के 2023 संस्करण में, कोहली का उच्चतम स्कोर 82 है और उन्होंने अब तक पांच अर्धशतक लगाए हैं।
IPL के इतिहास में टॉप पांच रन बनाने वालों की सूची 
विराट कोहली * - 7013 रन
शिखर धवन- 6536 रन
डेविड वॉर्नर- 6189 रन
रोहित शर्मा - 6063 रन
सुरेश रैना- 5528 रन
कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 25 रन बनाकर मैच में एक और रिकॉर्ड भी दर्ज किया है। वो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने। उनके बाद रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे हैं जिन्होंने DC के खिलाफ क्रमशः 977 रन और 792 रन बनाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular