Saturday, July 27, 2024
HomeखेलLove Story of MS Dhoni and Sakshi: कैसे मिले थे एमएस धोनी...

Love Story of MS Dhoni and Sakshi: कैसे मिले थे एमएस धोनी और साक्षी? शादी के 13 साल बाद अब सामने आया असली सच

एमएस धोनी (MS Dhoni) और साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) क्रिकेट जगत (Cricket World) के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि माही और साक्षी की पहली मुलाकात कैसे हुई थी? दोनों एक दूसरे को कैसे जानते थे? दरअसल, इस बारे में हर कोई आधा सच ही जानता है, लेकिन, आज हम आपको एमएस धोनी और साक्षी धोनी की पहली मुलाकात (Sakshi Dhoni's first meeting) के पीछे का असली सच बताएंगे। 
पिछले कुछ वर्षों में कई लोगों ने दावा किया है कि एमएस धोनी और साक्षी धोनी दोनों बचपन के दोस्त हैं और माही के पिता पान सिंह और साक्षी के पिता आरके सिंह एक ही कंपनी में एक साथ काम करते थे। इतना ही नहीं, ये भी कहा जाता है कि धोनी और साक्षी रांची के एक ही स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। लेकिन हम आपको बता दें कि ये झूठ है। एमएस धोनी और साक्षी ने खुद एक साथ पढ़ाई करने की बात को सिरे से नकारा है। 
धोनी के मुताबिक, दोनों के बीच करीब 7 साल का अंतर है। ऐसे में एक साथ पढ़ने का सवाल ही नहीं उठता। वहीं, साक्षी ने भी 2020 में इंस्टाग्राम लाइव पर साफ किया था कि वो शादी के बाद ही पहली बार रांची गई थीं। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और साक्षी की पहली मुलाकात 19 दिसंबर 2007 को हुई थी। 
धोनी कोलकाता में टीम इंडिया के साथ जिस होटल में ठहरे थे, साक्षी उसी होटल में इंटर्न थीं। वो अपनी इंटर्नशिप के आखिरी दिन एक कॉमन फ्रेंड के जरिए माही से मिलीं।
इस मुलाकात के बाद माही और साक्षी ने एक-दूसरे को डेट किया और ठीक 13 साल पहले यानी 4 जुलाई 2010 को देहरादून में शादी कर ली। शादी के बाद साक्षी पहली बार धोनी के जन्मदिन यानी 7 जुलाई को रांची गईं। उन्होंने इससे पहले कभी रांची नहीं देखी थी। आज दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम जीवा है। जीवा के साथ धोनी और साक्षी की कई तस्वीरें हैं। जीवा धोनी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular