Saturday, July 27, 2024
HomeखेलMatch schedule for ICC Men’s Cricket World Cup 2023: 15 अक्टूबर को...

Match schedule for ICC Men’s Cricket World Cup 2023: 15 अक्टूबर को होगी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा फाइनल मुकाबला, देखिए वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल

ICC वनडे वर्ल्ड कप (Cricket World Cup) का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। भारत की मेज़बानी में वनडे वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर 2023 से 19 नवंबर 2023 के बीच होगा। क्रिकेट की हिस्ट्री में पहली बार है जब पूरा वर्ल्ड कप भारत (India) में खेला जाएगा। वर्ष 1987, 1996, और 2011 में संयुक्त मेज़बानी करने वाले भारत में इस बार वनडे वर्ल्ड कप के सारे मैच खेले जाएंगे।

46 दिनों के इस क्रिकेट महाकुंभ का आगाज़ 5 अक्टूबर को अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) से होगा। अहमदाबाद में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड (England) और पिछली बार की रनरअप टीम न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच WC की पहली भिड़ंत होगी। टीम इंडिया (Team India) अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ चेन्नई (Chennai) में खेलेगी।

भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच होने वाली भिड़ंत पर सबके नज़रें टिकी हैं। आपको बता दें कि ये दोनों टीमें वर्ल्ड कप में 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दो-दो हाथ करेंगी। वहीं अगर बात करें वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले (WC Final) की, तो ये 19 नवंबर को अहमदाबाद के ही नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

वर्ल्ड कप में 10 टीमें राउंड रॉबिन लीग (Round Robin) में एक दूसरे से टकराएंगी। इसमें 45 मैच होंगे। हर टीम राउंड रॉबिन में 9 टीमों से खेलेगी। टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। 15 नवंबर को मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में पहला सेमीफाइनल (Semi Final) मैच खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच 16 नवंबर को कोलकाता (Kolkata) के ईडेन गार्डेन्स (Eden Gardens) में खेला जाएगा।

टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

8 अक्टूबर --- चेन्नई --- बनाम ऑस्ट्रेलिया

11 अक्टूबर --- दिल्ली --- बनाम अफगानिस्तान

15 अक्टूबर --- अहमदाबाद --- बनाम पाकिस्तान

19 अक्टूबर --- पुणे --- बनाम बांग्लादेश

22 अक्टूबर --- धर्मशाला --- बनाम न्यूज़ीलैंड

29 अक्टूबर --- लखनऊ --- बनाम इंग्लैंड

2 नवंबर --- मुंबई --- बनाम क्वालिफायर 2

5 नवंबर --- कोलकाता --- बनाम साउथ अफ्रीका

11 नवंबर --- बेंगलुरू --- बनाम क्वालिफायर 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular