Saturday, July 27, 2024
HomeखेलMI vs RCB: कोहली से रोहित ने लिया पहली हार का बदला,...

MI vs RCB: कोहली से रोहित ने लिया पहली हार का बदला, 99 गेंदों में ही बैंगलोर को हराया, सूर्य कुमार यादव ने किया एक रिकॉर्ड अपने नाम

IPL: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) को हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने 9 मई को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 200 का बड़ा टारगेट रखा था। लेकिन, मुंबई ने इस लक्ष्य को सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) और नेहाल वढेरा (Nehal Vadhera) की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत 99 गेंदों में ही हासिल कर लिया। मुंबई ने 16.3 ओवर में ही जीत दर्ज कर दी। इस जीत की बदौलत मुंबई अंकतालिका में तीसरे नंबर पहुंच गई।

जीतने के बाद रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 199 रन बनाए थे। RCB के लिए सबसे ज्यादा ग्लेन मैक्सवेल ने 68 रन बनाए। जबकि फाफ डुप्लिसिस ने भी 65 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। दिनेश कार्तिक ने भी आखिरी ओवरों में तेज गति से 30 रन बनाए। वहीं मुंबई की ओर से जेसन बेहरनडॉफ सबसे सफल गेंदबाज रहे। बेहरनडॉफ ने 36 रन देकर 3 विकेट लिए। जबकि पीयूष चावला, कैमरन ग्रीन और क्रिस जॉर्डन ने भी 1-1 विकेट झटका।

सूर्य कुमार यादव ने IPL में 3000 रन पूरे किए
मुंबई के टॉप स्कोरर
- ईशान किशन ने 42 रन बनाए
- सूर्यकुमार यादव ने 83 रन बनाए
- नेहाल वढेरा ने 52* रन बनाए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular