Saturday, July 27, 2024
HomeखेलMS Dhoni in action: IPL-2023 जीतने की तैयारी में जुटे माही, देखिए...

MS Dhoni in action: IPL-2023 जीतने की तैयारी में जुटे माही, देखिए धोनी की किस तस्वीर को देख रोहित भी चौंके

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) का सीज़न एक बेहद खास मौका हो सकता है। माना जा रहा है कि IPL 20203 एमएस धोनी (MS DHONI) का आखिरी आईपीएल हो सकता है। 41 वर्षीय धोनी ने अभी तक पुष्टि नहीं की है कि क्या वो 16वें संस्करण के बाद कैश-रिच लीग में खेलना जारी रखेंगे। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का नेतृत्व करेंगे और पांचवां आईपीएल खिताब जीतने के लिए ज़ोर लगाएंगे। धोनी 2008 में उद्घाटन सत्र के बाद से CSK का हिस्सा रहे हैं और 2010, 2011, 2018 और 2021 में उनका नेतृत्व किया है। जबकि 2011 विश्व कप विजेता कप्तान ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया और आखिरी बार 2019 में भारत के लिए खेले।

IPL से धोनी के रिटायरमेंट पर सुरेश रैना का बड़ा खुलासा

धोनी के सबसे करीबी दोस्तों में से एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (SURESH RAINA) ने धोनी की रिटायरमेंट योजनाओं पर एक बड़ा अपडेट दिया। लीजेंड्स लीग क्रिकेट में इंडिया महाराजा का प्रतिनिधित्व कर रहे रैना ने कहा कि धोनी अगले सीजन में भी खेल सकते हैं। रैना ने कहा, “काश वो ऐसा कर पाते, लेकिन हमें ये देखना होगा कि उनकी प्रतिबद्धताएं क्या हैं। वो अगले साल भी आईपीएल खेल सकता है, आप कभी नहीं जानते।”

धोनी ने दिखाई अपनी बॉडी, हैरान रह गए युवा खिलाड़ी

2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CHENNAI SUPERKINGS) के अपने घरेलू मैदान पर लौटने के बाद धोनी अपनी ओर से कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। CSK कप्तान खांचे में आने के लिए नेट्स में लंबा समय बिता रहा है। हालांकि, नेट्स से आई एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान उनकी बाइसेप्स की ओर खींचा है और क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया है।

धोनी की यही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है
प्रैक्टिस सेशन के दौरान महेंद्र सिंह धोनी
बैटिंग प्रैक्टिस के लिए जाते महेंद्र सिंह धोनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular