Saturday, July 27, 2024
HomeखेलVirat Kohli's Celebration After Scoring Fifty In RCB vs DC Game: आईपीएल...

Virat Kohli’s Celebration After Scoring Fifty In RCB vs DC Game: आईपीएल में विराट का तीसरा अर्धशतक, देखिए कैसे स्टेडियम में अनुष्का शर्मा ने मनाया जश्न

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) का तीसरा अर्धशतक दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ शनिवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सीजन के 20वें मैच में लगाया। इससे पहले विराट ने मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। 34 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाकर विराट अब इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। इस पारी में उन्होंने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 2500 रन भी पूरे किए।

सोशल मीडिया पोस्ट

विराट ने फिफ्टी पूरी करने के बाद ड्रेसिंग रूम को देखते हुए जमकर सेलिब्रेशन किया। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी अपने पति को उनकी तरफ से एक और महत्वपूर्ण पारी खेलते देख बहुत खुश हुईं।

विराट कोहली के अर्धशतक पर चीयर करतीं अनुष्का शर्मा

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस सीज़न में अब एक भी मैच नहीं जीत पाने वाली दिल्ली ने एक बदलाव किया। रोवमैन पॉवेल के स्थान पर मिचेल मार्श को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। बैंगलोर ने भी इस मैच के लिए एक बदलाव किया। डेविड विली के स्थान पर वानिन्दु हसरंगा को आए। वैशाख विजयकुमार भी आरसीबी के लिए आईपीएल में पदार्पण कर रहे हैं।

विराट कोहली की तस्वीर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular