Saturday, July 27, 2024
Homeराज्यAkanksha Dubey Case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का बॉयफ्रेंड सिंगर समर सिंह...

Akanksha Dubey Case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का बॉयफ्रेंड सिंगर समर सिंह गिरफ्तार, अश्लील वीडियो से लेकर मारपीट तक खुलेंगे कितने राज ?

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत मामले में पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड समर सिंह को खोज निकाला है। भोजपुरी सिंगर समर सिंह को क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। वो गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन स्थित सोसाइटी में छिपा हुआ था।

सिंगर समर सिंह गिरफ्तार

पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए समर गाजियाबाद नोएडा, दिल्ली और उत्तराखंड में लगातार ठिकाने बदल रहा था। मगर इस पर क्राइम ब्रांच ने उसे दबोच लिया। पुलिस दूसरे आरोपी संजय सिंह की भी तलाश में जुटी है।

आकांक्षा की मौत के बाद से लापता था सिंगर समर सिंह

आज आकांक्षा दुबे की तेहरवीं है। वो वाराणसी के एक होटल में 26 मार्च को मृत मिली थी। उसके बाद से ही समर सिंह लापता था। आकांक्षा की मां और परिजनों ने समर सिंह पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस की मां की ओर से दी गई शिकायत में समर सिंह के भाई का भी नाम लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था।

एक्ट्रेस की मां ने लगाए ब्लैकमेलिंग के संगीन आरोप

आकांक्षा की मां का कहना है कि समर से उनकी बेटी की मुलाकात 3 साल पहले हुई थी। उन्होंने आरोप लगाए कि आपत्तिजनक वीडियो को लेकर समर आकांक्षा को ब्लैकमेल कर रहा था। उन्होंने मारपीट और पैसे ऐंठने का भी आरोप लगाया। एक्ट्रेस की मां ने कहा कि उन्होंने बेटी से केस करने को कहा था। मगर उसने कहा था कि इससे अपना भी नाम खराब होगा और करियर पर इसका असर पड़ेगा।

क्यों आई समर सिंह और आकांक्षा के रिश्ते में खटास ?

सिंगर समर सिंह और आकांक्षा की जोड़ी काफी हिट थी। दोनों ने कई हिट एलबम दिए। बताया जा रहा है कि साथ काम करते-करते दोनों काफी नजदीक आ गए थे। कुछ वक्त तक दोनों लिव-इन में भी रहे। मगर इसके बाद दोनों के रिश्ते में दरार पड़ने लगी। आकांक्षा की मां का कहना है कि समर नहीं चाहता था कि आकांक्षा किसी और के साथ काम करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular